Last Updated on May 23, 2025 9:41, AM by
- Hindi News
- Business
- Stock Market Live BSE Sensex NSE Nifty Updates | 23 May 2025 IT And Realty Shares
मुंबई3 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
हफ्ते के आखिरी कारोबार दिन आज यानी शुक्रवार, 23 मई को सेंसेक्स करीब 250 अंक चढ़कर 81,200 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 100 अंक की तेजी है, ये 24,700 के स्तर पर है।
सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 20 में तेजी, जबकि 10 में गिरावट है। ITC, इंफोसिस जोमैटो के शेयर 1% चढ़े हैं। सनफार्मा करीब 5% गिरा है। महिंद्रा, एयरटेल और ICICI बैंक में भी मामूली गिरावट है।
निफ्टी के 50 शेयरों में से 35 में तेजी और 15 में गिरावट है। IT, FMCG और रियल्टी के शेयर्स में ज्यादा खरीदारी है, ये 1% तक चढ़े हैं। फार्मा और मीडिया 1% नीचे हैं।
ग्लोबल मार्केट में मिलाजुला कारोबार
- एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई करीब 300 अंक ऊपर 37,300 पर और कोरिया का कोस्पी 6 अंक ऊपर 2600 के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।
- हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स में 150 अंक से ज्यादा की तेजी है, ये 23,700 पर है। चीन के शंघाई कंपोजिट में मामूली तेजी है, ये 3,383 के स्तर पर है।
- 22 मई को अमेरिका का डाउ जोन्स फ्लैट 41,859 पर, नैस्डेक कंपोजिट 53 अंक (0.28%) चढ़कर 18,926 पर बंद हुआ। S&P 500 भी मामूली गिरावट के बाद 5,843 पर बंद हुआ।
22 मई को विदेशी निवेशकों ने 5,045 करोड़ के शेयर खरीदे
- 22 मई को विदेशी निवेशकों (FIIs) ने कैश सेगमेंट में 5,045.36 करोड़ रुपए के शेयर्स बेचे। जबकि घरेलू निवेशकों (DIIs) ने 3,715 करोड़ रुपए की खरीदारी की।
- मई महीने में अब तक विदेशी निवेशकों ने कैश सेगमेंट में 10,397.02 करोड़ रुपए और घरेलू निवेशकों ने 34,197.78 करोड़ रुपए की नेट खरीदारी है।
- अप्रैल महीने में विदेशी निवेशकों की नेट खरीदारी 2,735.02 करोड़ रुपए रही। घरेलू निवेशकों ने भी महीनेभर में ₹28,228.45 करोड़ की नेट खरीदारी की।
बेलराइज इंडस्ट्रीज के IPO में निवेश का आज आखिरी मौका
डीजल-पेट्रोल और इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के कंपोनेंट बनाने वाली कंपनी बेलराइज इंडस्ट्रीज का IPO यानी इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग बुधवार (21 मई) से ओपन है। निवेशक इस इश्यू के लिए आज यानी 23 मई तक बोली लगा सकेंगे। 28 मई को कंपनी के शेयर बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर लिस्ट होंगे।
इस इश्यू के जरिए कंपनी कुल 2,150 करोड़ रुपए जुटाना चाहती है। इसके लिए कंपनी करीब 23.89 करोड़ फ्रेश शेयर्स जारी करेगी। कंपनी के मौजूदा निवेशक या प्रमोटर ऑफर फॉर सेल यानी OFS के जरिए एक भी शेयर नहीं बेचेंगे।
‘द लीला’ होटल्स का IPO 26 मई से ओपन होगा
भारतीय लग्जरी होटल चेन ‘द लीला’ की पैरेंट कंपनी श्लॉस बैंगलोर लिमिटेड का IPO 26 मई से सब्सक्रिप्शन के लिए ओपन होगा। रिटेल निवेशक इसके लिए 28 मई 2025 तक बोली लगा सकते हैं। वहीं 23 मई 2025 को एंकर इन्वेस्टर्स बोली लगा सकेंगे। इस इश्यू के जरिए कंपनी 3,500 रुपए जुटाना चाहती है।
इस IPO में कंपनी 2,500 करोड़ रुपए के 5.75 करोड़ नए शेयर इश्यू करेगी। 1,000 करोड़ रुपए कीमत के 2.30 करोड़ शेयर ऑफर फॉर सेल के तहत रहेंगे
कल बाजार में 645 अंक की गिरावट रही थी
हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार, 22 मई को शेयर बाजार में गिरावट रही। सेंसेक्स 645 अंक गिरकर 80,952 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 204 अंक की गिरावट रही, ये 24,610 के स्तर पर बंद हुआ।
सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 27 में गिरावट है। M&M, टेक महिंद्रा और बजाज फिनसर्व 2.5% तक गिरे हैं। अल्ट्राटेक सीमेंट, एयरटेल और इंडसइंड बैंक में मामूली तेजी रही।
निफ्टी के 50 शेयरों में से 39 गिरकर बंद हुए। NSE के ऑटो, IT, बैंकिंग और FMCG में 1.5% तक की गिरावट रही। अकेले मीडिया 1.11% ऊपर बंद हुआ।
