Last Updated on May 16, 2025 9:44, AM by
मुंबई6 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
शेयर बाजार में आज यानी 16 मई को गिरावट है। सेंसेक्स 200 अंक से ज्यादा की गिरावट के साथ 82,300 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी में भी 50 अंक से ज्यादा की तेजी है। ये 25,000 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 18 में गिरावट और 12 में बढ़त देखने को मिल रही है। आज बैंकिंग, ऑटो और IT शेयर्स में ज्यादा गिरावट है। वहीं एनर्जी और फाइनेंस शेयर मजबूती के साथ कारोबार कर रहे हैं।
एशियाई बाजारों में मिला-जुला कारोबार
- एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई 96 अंक (0.25%) नीचे 37,659 पर कारोबार कर रहा है। कोरिया का कोस्पी 5 अंक चढ़कर 2,621 पर कारोबार कर रहा है।
- हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 164 अंक (0.70%) नीचे 23,288 पर है। चीन के शंघाई कंपोजिट में 17.50 अंक (0.52%)) की गिरावट है, ये 3,363 पर बंद हुआ।
- 15 मई को अमेरिका का डाउ जोन्स 271 अंक (0.65%) चढ़कर 42,322 पर बंद हुआ। नैस्डेक कंपोजिट 34 अंक गिरकर 19,11 पर आ गया।
कल बाजार में रही थी तेजी इससे पहले कल शनी 15 मई को सेंसेक्स 1200 अंक (1.48%) चढ़कर 82,531 के स्तर पर बंद हुआ था। निफ्टी में भी 395 अंक (1.6%) की तेजी रही, ये 25,062 के स्तर पर बंद हुआ था। 17 अक्टूबर के बाद निफ्टी ने आज पहली बार 25,000 के स्तर को पार किया।
