Uncategorized

सेंसेक्स 200 अंक नीचे 81,150 पर कारोबार कर रहा: निफ्टी 50 अंक लुढ़का; IT, फार्मा, बैंकिंग और रियल्टी शेयर्स में गिरावट

सेंसेक्स 200 अंक नीचे 81,150 पर कारोबार कर रहा:  निफ्टी 50 अंक लुढ़का; IT, फार्मा, बैंकिंग और रियल्टी शेयर्स में गिरावट

Last Updated on May 15, 2025 9:41, AM by

 

मुंबईकुछ ही क्षण पहले

  • कॉपी लिंक

हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन आज यानी गुरुवार, 15 मई को शेयर बाजार में गिरावट है। सेंसेक्स 200 अंक नीचे 81,150 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 50 अंक से ज्यादा की तेजी है, ये 24,600 के स्तर पर है।

 

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 25 में गिरावट है। इंडसइंड बैंक, पावर ग्रिड और M&M के शेयर 1% नीचे हैं। जबकि, टाटा मोटर्स, टेक महिंद्रा, अडाणी पोर्ट्स के शेयरों में तेजी है।

निफ्टी के 50 में से 40 शेयरों में गिरावट है। IT, फार्मा, बैंकिंग और रियल्टी शेयर्स में गिरावट है। जबकि ऑटो, मीडिया मेटल शेयर चढ़े हैं।

एशियाई बाजारों में गिरावट, अमेरिकी में तेजी

  • एशियाई बाजारों में, जापान का निक्केई 422 अंक (1.11%) नीचे 37,705 पर और कोरिया का कोस्पी 6 अंक (0.23%) गिरकर 2,635 पर कारोबार कर रहा है।
  • हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 75 अंक (0.32%) गिरा है, ये 23,565 पर है। चीन के शंघाई कंपोजिट में 18 अंक (0.52%) की गिरावट है, ये 3,386 पर है।
  • 14 मई को अमेरिका का डाउ जोन्स 90 अंक (0.21%) गिरकर 42,051 पर बंद हुआ। नैस्डेक कंपोजिट 137 अंक चढ़कर 19,146.81 पर पहुंच गया।

मई में घरेलू निवेशकों ने ₹19,780 करोड़ की खरीदारी की

  • 14 मई को विदेशी निवेशकों (FIIs) ने कैश सेगमेंट में 931.80 करोड़ रुपए और घरेलू निवेशकों (DIIs) ने 316.31 करोड़ रुपए की नेट खरीदारी की।
  • मई महीने में अब तक विदेशी निवेशकों ने कैश सेगमेंट में 9,558.65 करोड़ रुपए और घरेलू निवेशकों ने 19,779.93 करोड़ रुपए की नेट खरीदारी है।
  • अप्रैल महीने में विदेशी निवेशकों की नेट खरीदारी 2,735.02 करोड़ रुपए रही। घरेलू निवेशकों ने भी महीनेभर में ₹28,228.45 करोड़ की नेट खरीदारी की।

कल बाजार में करीब 200 अंक की तेजी रही

हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन कल यानी बुधवार, 14 मई को शेयर बाजार में तेजी रही। सेंसेक्स 182 अंक चढ़कर 81,331 पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 89 अंक की तेजी रही। ये 24,667 के स्तर पर बंद हुआ।

टाटा स्टील का शेयर 3.95%, टेक महिंद्रा 2.26% और जोमैटो 2.20% चढ़कर बंद हुए। मारुति और इंफोसिस सहित कुल 6 शेयरों में 2% तक का उछाल रहा। जबकि, टाटा मोटर्स, एशियन पेंट्स और कोटक बैंक 1.7% तक गिरे।

निफ्टी के 50 शेयरों में से 39 में तेजी रही। सबसे ज्यादा बढ़त मेटल सेक्टर में 2.46%, रियल्टी में 1.70%, IT में 1.34%, मीडिया में 1.27%, ऑयल एंड गैस में 1.22% और ऑटो में 0.82% देखने को मिली।

Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top