Uncategorized

एक दिन की तेजी के बाद फिर गिरा शेयर बाजार, सेंसेक्स 200 अंक से अधिक लुढ़का, अपोलो टायर्स 3% उछला

एक दिन की तेजी के बाद फिर गिरा शेयर बाजार, सेंसेक्स 200 अंक से अधिक लुढ़का, अपोलो टायर्स 3% उछला

Last Updated on May 15, 2025 10:08, AM by Pawan

नई दिल्ली: एक दिन की तेजी के बाद घरेलू शेयर बाजार में आज फिर गिरावट दिख रही है। बीएसई सेंसेक्स 200 अंक से अधिक गिरावट के साथ खुला जबकि निफ्टी 24,650 के नीचे चला गया। इंडसइंड बैंक में 2% गिरावट आई है जबकि अपोलो टायर्स में 3% तेजी दिख रही है। पावर ग्रिड, कोटक बैंक और सन फार्मा में सबसे ज्यादा गिरावट आई है जबकि बीईएल और टाटा पावर में सबसे ज्यादा तेजी आई है। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 25 गिरावट के साथ खुले।

निफ्टी के 14 शेयर तेजी के साथ ट्रेड कर रहे थे जबकि बाकी शेयरों में गिरावट आई है। सबसे ज्यादा 2.63 फीसदी तेजी जेएसडब्ल्यू स्टील में आई। हीरो मोटोकॉर्प, अडानी पोर्ट्स, श्रीराम फाइनेंस और टेक महिंद्रा में भी तेजी आई है। दूसरी ओर डॉ रेड्डी, इंडसइंड बैंक, पावर ग्रिड, ओएनजीसी और सन फार्मा में गिरावट आई है।

किसमें आई गिरावट

पावर ग्रिड, कोटक बैंक और सन फार्मा में सबसे ज्यादा गिरावट आई है जबकि बीईएल और टाटा पावर में सबसे ज्यादा तेजी आई है। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 25 गिरावट के साथ खुले। 13 सेक्टोरल इंडेक्सेज में से नौ गिरावट के साथ ट्रेड कर रहे थे जबकि स्मॉल और मिडकैप इंडेक्सेज में कोई खास बदलाव नहीं आया है। इस हफ्ते अब तक निफ्टी में 2.7 फीसदी और सेंसेक्स में 2.4% तेजी आई है। दोनों इंडेक्स सात महीने के उच्चतम स्तर पर हैं।

Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top