Last Updated on May 13, 2025 11:18, AM by Pawan
नई दिल्ली: शेयर बाजार में एक दिन की तेजी के बाद आज भारी गिरावट दिख रही है। शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स में 900 अंक से अधिक की गिरावट आई है जबकि निफ्टी50 इंडेक्स 24,700 अंक से नीचे चला गया। सन फार्मा में 3 फीसदी से अधिक तेजी आई है जबकि स्विगी में 7 फीसदी से अधिक गिरावट आई है। सुबह 9.32 बजे सेंसेक्स 933.81 अंक यानी 1.13 फीसदी गिरावट के साथ 81,496.09 अंक तक लुढ़क गया था। 9.42 मिनट पर यह 612.28 अंक यानी 0.74% की गिरावट के साथ 81,817.62 अंक पर था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी50 इंडेक्स 163.70 अंक यानी 0.66% की गिरावट के साथ 24,761.00 अंक पर ट्रेड कर रहा था।