Last Updated on May 12, 2025 9:41, AM by
नई दिल्ली: भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर हो गया है। इसके साथ ही आज शेयर बाजार में भारी तेजी दिख रही है। बीएसई सेंसेक्स 1,300 अंक से अधिक की तेजी के साथ खुला और कुछ ही मिनट में 1800 अंक से अधिक चढ़ गया। सुबह 9.21 मिनट में सेंसेक्स 1869.56 अंक यानी 2.35% की तेजी के साथ 81,324.03 अंक पर पहुंच गया। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 50 इंडेक्स भी 566.05 अंक यानी 2.36% तेजी के साथ 24,574.05 अंक पर ट्रेड कर रहा है। इससे पहले शुक्रवार को सेंसेक्स में 880 अंक की गिरावट आई थी।