Uncategorized

पाकिस्तान के साथ तनाव बढ़ने से शेयर बाजार में हाहाकार, सेंसेक्स 650 अंक से अधिक लुढ़का

पाकिस्तान के साथ तनाव बढ़ने से शेयर बाजार में हाहाकार, सेंसेक्स 650 अंक से अधिक लुढ़का

Last Updated on May 10, 2025 10:41, AM by

नई दिल्ली: भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ने का असर शेयर मार्केट पर भी दिख रहा है। बीएसई सेंसेक्स में शुरुआती कारोबार में करीब 500 अंक की गिरावट आई है। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी 50 इंडेक्स में भी 150 अंक से अधिक गिरावट आई है। प्री-ओपन सेशन में सेंसेक्स में 1300 अंक से अधिक गिरावट आई। सुबह 9.33 बजे बीएसई सेंसेक्स 651.85 अंक यानी 0.81% गिरावट के साथ 79,682.96 अंक पर आ गया। दूसरी ओर निफ्टी 230.95 अंक यानी 0.95% गिरावट के साथ 24,042.85 अंक पर लुढ़क गया।

शुरुआती कारोबार में रुपये में भी भारी गिरावट दिख रही है। डॉलर के मुकाबले यह 30 पैसे की गिरावट के साथ 85.88 पर आ गया। ब्रॉडर मार्केट में निफ्टी मिडकैप में 1.2 फीसदी और निफ्टी स्मॉलकैप में 1.9 फीसदी गिरावट आई है। अधिकांश सेक्टोरल इंडेक्सेज में गिरावट आई है। निफ्टी बैंक, निफ्टी एफएमसीजी, निफ्टी मेटल और निफ्टी आईटी में एक फीसदी गिरावट आई है।

कल का हाल

इससे पहले गुरुवार को भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच भारतीय शेयर बाजार गुरुवार के कारोबारी सत्र में लाल निशान में बंद हुआ। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 411.97 अंक की कमजोरी के साथ 80,334.81 और निफ्टी 140.60 अंक की गिरावट के साथ 24,273.80 पर बंद हुआ। निफ्टी ऑटो इंडेक्स 1.90 प्रतिशत, निफ्टी मेटल 2.09 प्रतिशत और रियल्टी इंडेक्स 2.47 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुआ।

इसके अलावा, पीएसयू बैंक, फाइनेंशियल सर्विसेज, एनर्जी, इन्फ्रा और कमोडिटीज इंडेक्स लाल निशान में बंद हुआ। लार्जकैप के साथ मिडकैप और स्मॉलकैप में भी गिरावट देखी गई। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 1,058 अंक या 1.95 प्रतिशत की गिरावट के साथ 53,229.30 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 234.20 अंक या 1.43 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 16,183.75 पर था।

Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top