Last Updated on May 6, 2025 17:00, PM by
देश में कॉटन यार्न इंडस्ट्री की आय बढ़ने की उम्मीद है। भारतीय कॉटन यार्न इंडस्ट्री की आय बढ़ेगी। इंडस्ट्री की आय 7-9% बढ़ने की उम्मीद है। चीन, दूसरे देशों को एक्सपोर्ट बढ़ा है। यार्न के घरेलू मांग में भी बढ़ोतरी हुई। कीमतों में बढ़ोतरी से भी आय बढ़ेगी। मौजूदा वित्त वर्ष में एक्सपोर्ट 2-4% बढ़ा है जबकि आय में एक्सपोर्ट का करीब 30% हिस्सा है। एक्सपोर्ट में चीन का करीब 14% हिस्सा है। चीन को एक्सपोर्ट 9-11% बढ़ने की उम्मीद है।
CAI के प्रेसिडेंट अतुल गनात्रा का कहना है कि डॉलर की कीमतों में गिरावट से यार्न के दाम गिरे हैं। दाम गिरने से एक्सपोर्ट , घरेलू मांग दोनों बढ़ी है। रुपये में मजबूती भी इंडस्ट्रीज के लिए अच्छा है। 25-30 फीसदी यार्न का एक्सपोर्ट होता है। जबकि 70-75 फीसदी यार्न का इस्तेाल घरेलू बाजार में होता है।
उन्होंने कहा कि चीन का एक्सपोर्ट गिरा है लेकिन यूरोप में मांग बढ़ी है। पहले 10-20 लाख बेल्स का एक्सपोर्ट चीन को होता था।
चीनी की कीमतों में भारी गिरावट
इंटरेशनल मार्केट में चीनी की कीमतों में भारी गिरावट देखने को मिल रही है। भाव जून 2021 के बाद सबसे निचले स्तरों पर पहुंच गए हैं। शुगर के दाम करीब 4 साल के निचले स्तरों पर पहुंचे है। शुगर के दाम 17.50 डॉलर प्रति Lbs के नीचे फिसले। जून 2021 के बाद सबसे निचले स्तरों पर भाव पहुंचा।बता दें कि सप्लाई बढ़ने और मांग गिरने से शुगर के कीमतों में दबाव देखने को मिल रहा है। ब्राजील, भारत में उत्पादन बढ़ने की उम्मीद है। 30 अप्रैल तक ब्राजील में उत्पादन पिछले साल से 3% बढ़ा।
गर्मी से मिली राहत?
वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के कारण देशभर में चढ़ते पारे से राहत मिली है। गर्मी में हीट वेव की आशंका खत्म हुई। कुछ राज्यों में बारिश से भी पारा गिरा। कुछ राज्यों में बारिश के साथ ओले पड़े। वेस्ट के कुछ राज्यों में भी बारिश हुई। कई जगहों पर गरज के साथ छींटे पड़े। नॉर्थ-ईस्ट, ईस्ट के राज्यों में पारा गिरा। सेंट्रल, साउथ के राज्यों में भी पारा गिरा।
गर्मी पर बोला मौसम विभाग
अगले कुछ दिनों में गर्मी घट सकती है। वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से तापमान में गिरावट आई। सिर्फ ईस्ट में तापमान गिरने की उम्मीद कम है। अगले 2 दिनों में तापमान सामान्य बना रहेगा। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 5 दिनों में गुजरात,कोंकण , गोवा और मध्य महाराष्ट्र में बारिश होगी।