Last Updated on May 6, 2025 10:02, AM by
- Hindi News
- Business
- BSE Sensex NSE Nifty Stock Market Live Updates 6 MAY 2025 | Realty Power Share Price
मुंबई3 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन आज यानी मंगलवार, 6 मई को शेयर बाजार में गिरावट है। सेंसेक्स करीब 50 अंक गिरकर 80,750 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में 10 अंक की गिरावट है, ये 24,450 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
सेंसेक्स के 30 में से 23 शेयरों में गिरावट है। सनफार्मा, टाटा मोटर्स, SBI, HDFC बैंक, TCS और इंफोसिस में 1% तक की गिरावट है। वहीं, महिंद्रा, एयरटेल और बजाज फिनसर्व में 3% तक की तेजी है।
निफ्टी के 50 में से 25 शेयरों में गिरावट है। NSE के सेक्टोरल इंडाइसेज में फार्मा, मेटल, मीडिया, बैंकिंग और रियल्टी में 1.5% तक की गिरावट है। वहीं, ऑटो सेक्टर में 1% की तेजी है।
IPO: एथर एनर्जी के शेयर की लिस्टिंग आज
इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बनाने वाली भारतीय कंपनी एथर एनर्जी का शेयर आज यानी 6 मई को BSE-NSE में लिस्ट हो रहा है। कंपनी का IPO 28 अप्रैल से ओपन हुआ था। इस IPO का इश्यू प्राइस ₹304-₹321 प्रति शेयर तय था। कंपनी इस पब्लिक इश्यू के जरिए 8.18 करोड़ शेयर्स बेचकर ₹8,750 करोड़ जुटाना चाहती है। पूरी खबर पढ़ें
ग्लोबल मार्केट में आज मिलाजुला कारोबार
- आज एशियाई बाजारों में कारोबार नहीं है, जापान का निक्केई बंद है। 2 मई को यह 378 अंक (1.04%) चढ़कर 36,830 पर बंद हुआ। कोरिया के कोस्पी में भी 3 अंक (0.12%) की तेजी रही, ये 2,560 पर बंद हुआ।
- आज यानी 6 मई को हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 118 अंक (0.52%) चढ़कर 22,623 पर कारोबार कर रहा है। वहीं, चीन के शंघाई कंपोजिट में 28 अंक (0.86%) की तेजी है, ये 3,307 पर है।
- 5 मई को अमेरिका का डाउ जोन्स 100 अंक (0.24%) गिरकर 41,219 पर बंद हुआ। नैस्डेक कंपोजिट में 134 अंक (0.74%) की गिरावट रही, जबकि, S&P 500 इंडेक्स 36 अंक (0.64%) चढ़कर बंद हुआ।
- भारतीय बाजार में विदेशी निवेशकों (FII) की खरीदारी जारी है। कल यानी 5 मई को विदेशी निवेशकों ने 497.79 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे। वहीं, घरेलू निवेशको ने इस दौरान 2,788.66 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे।
- अप्रैल महीने में विदेशी निवेशकों की नेट खरीदारी 2,735.02 करोड़ रुपए रही। घरेलू निवेशकों ने भी महीनेभर में 28,228.45 करोड़ रुपए की नेट खरीदारी की।
कल बाजार में 300 अंक की तेजी रही थी
हफ्ते के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार, 5 मई को शेयर बाजार में तेजी रही। सेंसेक्स 295 अंक ऊपर 80,797 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 114 अंक की तेजी रही, ये 24,461 के स्तर पर बंद हुआ।
सेंसेक्स के 30 में से 20 शेयरों में तेजी देखने को मिली। अडाणी पोर्ट्स का शेयर 6.31%, बजाज फिनसर्व 3.73%, महिंद्रा एंड महिंद्रा 3.11% और जोमैटो 2.45% चढ़कर बंद हुए। वहीं, कोटक महिंद्रा बैंक का शेयर 4.59% और SBI का 1.26% नीचे आ गए हैं।
निफ्टी के 50 शेयरों में से 38 में तेजी रही। NSE के सेक्टोरल इंडाइसेज में ऑटो में 1.85%, FMCG में 1.22%, मेटल में 0.96% और ऑयल एंड गैस में 1.70% की तेजी रही। जबकि, बैंकिंग सेक्टर में मामूली गिरावट रही।
