Markets

Stock Markets: शेयर बाजार में निवेशकों के ₹9 लाख करोड़ डूबे, सेंसेक्स 589 अंक लुढ़का, भारत-पाक तनाव का दिखा असर

Stock Markets: शेयर बाजार में निवेशकों के ₹9 लाख करोड़ डूबे, सेंसेक्स 589 अंक लुढ़का, भारत-पाक तनाव का दिखा असर

Last Updated on April 26, 2025 9:48, AM by

Share Market Today: भारतीय शेयर बाजारों में आज 25 अप्रैल को तेज गिरावट देखने को मिली। सेंसेक्स जहां 589 अंक टूटकर बंद हुआ। वहीं निफ्टी फिसलकर 24,000 के पास आ गया। निवेशकों को आज दिन भर में आज करीब 9 लाख करोड़ रुपये का घाटा हुआ। यह लगातार दूसरा दिन है, जब सेंसेक्स और निफ्टी गिरावट के साथ बंद हुए। पहलगाम आंतकी हमले के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के चलते निवेशक आज सतर्क दिखाई दिए। इसके अलावा कंपनियों के कमजोर तिमाही और ऊंचे स्तर पर मुनाफावसूली ने बाजार की गिरावट में भूमिका निभाई। छोटे और मझोले शेयरों की और भी तगड़ी पिटाई हुई। बीएसई स्मॉलकैप और मिडकैप इंडेक्स ढाई फीसदी तक टूट गए। आईटी को छोड़कर बाकी सभी सेक्टोरल इंडेक्स भी लाल निशान में बंद हुए।

कारोबार के अंत में बीएसई सेंसेक्स 588.90 अंक या 0.74 फीसदी गिरकर 79,212.53 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला इंडेक्स निफ्टी 207.35 अंक या 0.86 फीसदी टूटकर 24,039.35 के स्तर पर बंद हुआ।

निवेशकों के ₹8.8 लाख करोड़ डूबे

बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन आज 25 अप्रैल को घटकर 420.83 लाख करोड़ रुपये पर आ गया, जो इसके पिछले कारोबारी दिन यानी गुरुवार 24 अप्रैल को 429.63 लाख करोड़ रुपये रहा था। इस तरह BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज करीब 8.8 लाख करोड़ रुपये घटा है। या दूसरे शब्दों में कहें तो निवेशकों की संपत्ति में करीब 8.8 लाख रुपये की गिरावट आई है।

 

सेंसेक्स के इन 5 शेयरों में रही सबसे अधिक तेजी

बीएसई सेंसेक्स के 30 में से सिर्फ 6 शेयर आज हरे निशान में यानी बढ़त के साथ बंद हुए। इसमें टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) के शेयरों में 1.36 फीसदी की सबसे अधिक तेजी रही। इसके बाद इंफोसिस (Infosys), टेक महिंद्रा (Tech Mahindra), अल्ट्राटेक सीमेंट (Ultratech Cement) और हिंदुस्तान यूनिलीवर (HUL) के शेयर 0.27 फीसदी से लेकर 0.64 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुए।

सेंसेक्स के ये 5 शेयर सबसे अधिक लुढ़के

वहीं सेंसेक्स के बाकी 24 शेयर आज गिरावट के साथ बंद हुए। इसमें भी अदाणी पोर्ट्स (Adani Ports) का शेयर 3.61 फीसदी की गिरावट के साथ टॉप लूजर्स रहा। वहीं एक्सिस बैंक (Axis Bank), इटर्नल (Eternal), बजाज फिनसर्व (Bajaj Finserve) और पावर ग्रिड (Power Grid) के शेयरों में 2.56 फीसदी से लेकर 3.48% तक की गिरावट देखी गई।

सेंसेक्स के बाकी शेयरों का क्या हाल रहा, इसे आप नीचे दिए गए तस्वीर में देख सकते हैं-

3,248 शेयर गिरावट के साथ बंद

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर आज बढ़त के साथ बंद होने वाले शेयरों की संख्या अधिक रही। एक्सचेंज पर कुल 4,084 शेयरों में आज कारोबार देखने को मिला। इसमें से 715 शेयर तेजी के साथ बंद हुए। वहीं 3,248 शेयरों में गिरावट देखी गई। जबकि 121 शेयर बिना किसी उतार-चढ़ाव के सपाट बंद हुए। इसके अलावा 58 शेयरों ने आज कारोबार के दौरान अपना नया 52-वीक हाई छुआ। वहीं 40 शेयरों ने अपने 52-हफ्तों का नया निचला स्तर छुआ।

sensex206

Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top