Uncategorized

आईटीसी की धमाकेदार घोषणा, एक साथ दो कंपनियों का अधिग्रहण!

आईटीसी की धमाकेदार घोषणा, एक साथ दो कंपनियों का अधिग्रहण!

Last Updated on April 22, 2025 12:41, PM by Pawan

कोलकाता: एफएमसीजी सेक्टर की बड़ी कंपनी ITC की तरफ से एक बड़ी घोषणा हुई है। ITC ने Sresta Natural Bioproducts (SNBPL) नाम की कंपनी को खरीदने वाली है। SNBPL ’24 मंत्रा आर्गेनिक’ के नाम से ऑर्गेनिक फ़ूड प्रोडक्ट्स बनाती और बेचती है। ITC इसके लिए 472.5 करोड़ रुपये का भुगतान करेगी।

पहले से ही है कंपनी में हिस्सेदारी

ITC पहले से ही Mother Sparsh Baby Care में 26.5% की हिस्सेदारी रखती है। Mother Sparsh बच्चों के लिए आयुर्वेदिक और नेचुरल प्रोडक्ट्स बनाती है। ITC ने अब Mother Sparsh की बाकी 73.5% हिस्सेदारी खरीदने के लिए भी समझौता किया है।

शेयर बाजार को दी जानकारी

ITC ने शेयर बाजार को बताया कि उसने SNBPL के साथ एक समझौता किया है। यह समझौता गुरुवार को हुआ। इसके तहत ITC, SNBPL के 100% शेयर खरीदेगी। SNBPL ’24 Mantra Organic’ ब्रांड के नाम से प्रोडक्ट्स बनाती है। SNBPL भारत में ऑर्गेनिक फ़ूड के क्षेत्र में एक बड़ा नाम है। यह कंपनी “खेत से थाली तक” पूरी तरह से ट्रेस करने योग्य प्रोडक्ट्स देती है। यह ऑर्गेनिक पैकेज्ड फ़ूड कैटेगरी में सबसे आगे है।

कितने में हुआ सौदा

ITC इस अधिग्रहण के लिए 472.5 करोड़ रुपये देगी। यह रकम नकद में दी जाएगी। इसमें से 400 करोड़ रुपये तुरंत दिए जाएंगे। बाकी 72.5 करोड़ रुपये अगले 24 महीनों में दिए जाएंगे। यह रकम कुछ शर्तों के अनुसार कम या ज्यादा भी हो सकती है। उल्लेखनीय है कि SNBPL के पास 100 से ज्यादा ऑर्गेनिक प्रोडक्ट्स हैं। इनमें अनाज, मसाले, तेल और पेय पदार्थ शामिल हैं। SNBPL का कारोबार विदेशों में भी फैला हुआ है।

मदर स्पर्ष भी आईटीसी की

गुरुवार को ITC ने यह भी बताया कि वह Mother Sparsh की बाकी 73.5% हिस्सेदारी दो से तीन साल में खरीदेगी। ITC ने शेयर बाजार को बताया कि इसके लिए लगभग 81 करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा। यह निवेश दो किश्तों में होगा। यह Q1 FY 2026-27 तक या पार्टियों द्वारा आपसी सहमति से तय की गई बाद की तारीख तक किया जाएगा। Mother Sparsh बच्चों के लिए नेचुरल और आयुर्वेदिक प्रोडक्ट्स बनाती है। इनमें पर्सनल केयर, हेल्थ और हाइजीन प्रोडक्ट्स शामिल हैं।

ITC के शेयर का क्या है हाल

आज तो गुड फ्राइडे की वजह से शेयर बाजार में छुट्टी है। इसलिए इन फैसलों का असर आज शेयर बाजार पर नहीं दिखेगा। लेकिन कल यानी 17 अप्रैल 2025 को बीएसई में आईटीसी के शेयर 0.73 फीसदी या 3.10 रुपये बढ़ कर बंद हुए थे। इस दिन बीएसई सेंसेक्स भी 1508.91 अंक यानी 1.96 फीसदी चढ़ा था।

Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top