Last Updated on February 22, 2025 13:00, PM by Pawan
नई दिल्ली: शेयर मार्केट में गिरावट थमने का नाम नहीं ले रही है। इस गिरावट के कारण देश की कई बड़ी-बड़ी कंपनियों को नुकसान हो रहा है। इनमें रिलायंस भी शामिल है। वहीं टाटा ग्रुप की कई कंपनियों को भी बड़ा नुकसान हुआ है। इनमें 5 कंपनियां तो ऐसी हैं जिनका शेयर 52 हफ्ते के निम्नतम स्तर के करीब आ गया है।
1. Tata Steel
टाटा ग्रुप की यह एक अहम कंपनी है। इस कंपनी के शेयर की भी चाल एक साल में सही नहीं रही है। शुक्रवार को यह 1.88% की तेजी के साथ 140.60 रुपये पर बंद हुआ। लेकिन पिछले 52 हफ्ते में इसने नुकसान ही दिया है। इसका 52 हफ्ते का निम्नतम स्तर 122.60 रुपये है। मौजूदा कीमत निम्नतम स्तर से कुछ ही ज्यादा है।
2. Tata Motors
टाटा मोटर्स के शेयर शुक्रवार को 2.46% की गिरावट के साथ 672.90 रुपये पर बंद हुए। ऑटोमोबाइल सेक्टर की लीडिंग इस कंपनी के शेयर में पिछले एक महीने में करीब 10 फीसदी की गिरावट आ चुकी है। इसका 52 हफ्ते का निम्नतम स्तर 667 रुपये है जो मौजूदा कीमत से कुछ ही कम है।
3. Tata Chemical
यह शेयर भी गिरावट का सामना कर रहा है। शुक्रवार को यह एक फीसदी से ज्यादा की गिरावट के साथ 845.20 रुपये पर बंद हुआ। पिछले एक महीने में इस शेयर में 11 फीसदी से ज्यादा की गिरावट आई है। इसका 52 हफ्ते का निम्नतम स्तर 833 रुपये है। ऐसे में इस शेयर की मौजूदा कीमत 52 हफ्ते के निम्नतम स्तर से कुछ रुपये ही ज्यादा है।
4. Tata Communications
टाटा ग्रुप का यह शेयर 52 हफ्ते के निम्नतम स्तर के बिल्कुल करीब है। शुक्रवार को यह 2.42% की गिरावट के साथ 1451.20 रुपये पर बंद हुआ था। एक महीने में यह निवेशकों का 14 फीसदी से ज्यादा नुकसान कर चुका है। इसका 52 हफ्ते का निम्नतम स्तर 1441 रुपये है। यानी यह अभी निम्नतम स्तर से 10 रुपये ही ज्यादा है।
5. Tata Technologies
यह शेयर भी 52 हफ्ते के निम्नतम स्तर के करीब है। शुक्रवार को यह 0.76% की गिरावट के साथ 742.40 रुपये पर बंद हुआ था। पिछले एक महीने में इसने निवेशकों को 7 फीसदी से ज्यादा का नुकसान दिया है। वहीं इसका 52 हफ्ते का निम्नतम स्तर 710.60 रुपये है। यानी इसकी भी मौजूदा कीमत निम्नतम स्तर से कुछ ही ज्यादा है।
