Last Updated on January 20, 2025 8:26, AM by Pawan
Stock Market Live Updates- दुनिया भर के बाजारों की नजर ट्रंप 2.0 पर रहेगी। आज भारतीय स्थानीय समयानुसार आज रात 10.30 बजे ट्रंप का शपथ ग्रहण समारोह होगा। ट्रंप ने कल निजी समारोह में दुनिया के चुनिंदा 100 लोगों को रात्रिभोज पर बुलाया। इसमें मुकेश अंबानी और नीता अंबानी भी शामिल हुए। भारत-अमेरिका संबंधों को मजबूती मिलने की उम्मीद जताई। वहीं भारतीय बाजारों के लिए आज मिलेजुले संकेत देखने को मिले। FIIs के नेट शॉर्ट तीन लाख कॉन्ट्रैक्ट के पार निकल गये। गिफ्ट निफ्टी फ्लैट नजर आया। एशियाई बाजारों में तेजी देखने को मिली। शुक्रवार को अमेरिका में डेढ़ परसेंट तक उछाल नजर आया। मार्टिन लूथर किंग जूनियर डे पर आज US के बाजार बंद रहेंगे