Uncategorized

शेयर बाजार में भारी तबाही! ₹12 लाख करोड़ डूबे, सेंसेक्स ने लगाया 1000 अंक का गोता, निवेशक लहूलुहान

शेयर बाजार में भारी तबाही! ₹12 लाख करोड़ डूबे, सेंसेक्स ने लगाया 1000 अंक का गोता, निवेशक लहूलुहान

Share Market Today: शेयर बाजार में सोमवार 13 जनवरी को भारी गिरावट आई। बीएसई सेंसेक्स 1000 अंक से अधिक क्रैश हो गया। वहीं निफ्टी टूटकर 23,100 के नीचे चला गया। ब्रॉडर मार्केट में तो तबाही का आलम रहा। मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स दोनों 4 फीसदी से भी अधिक टूटकर गए। इसके चलते शेयर बाजार में आज लोगों के करीब 12.39 लाख करोड़ रुपये डूब गए। सभी सेक्टोरल इंडेक्स भी लाल निशान में रहे। बीएसई रियल्टी इंडेक्स 6.5% से अधिक क्रैश हो गया। वहीं इंडस्ट्रियल, यूटिलिटी, पावर और सर्विसेज सेक्टर के इंडेक्स ने 4 फीसदी से अधिक का गोता लगाया।

कारोबार के अंत में, बीएसई सेंसेक्स 1,048.90 अंक या 1.36 फीसदी गिरकर 76,330.01 अंक पर बंद हुआ। वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला इंडेक्स, निफ्टी 345.55 अंक या 1.47 फीसदी फिसलकर 23,085.95 के स्तर पर बंद हुआ।

निवेशकों के ₹12.39 लाख करोड़ डूबे

बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन आज 13 जनवरी को घटकर 417.28 लाख करोड़ रुपये पर आ गया, जो इसके पिछले कारोबारी दिन यानी शुक्रवार 10 जनवरी को 429.67 लाख करोड़ रुपये था। इस तरह BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज करीब 12.39 लाख करोड़ रुपये घटा है। या दूसरे शब्दों में कहें तो निवेशकों की संपत्ति में करीब 12.39 लाख रुपये की गिरावट आई है।

सेंसेक्स के इन 5 शेयरों में रही सबसे अधिक गिरावट

वहीं सेंसेक्स के बाकी 26 शेयर आज गिरावट के साथ बंद हुए। इसमें भी जोमैटो (Zomato) का शेयर 6.52 फीसदी की गिरावट के साथ टॉप लूजर्स रहा। वहीं पावर ग्रिड (Power Grid), अदाणी पोर्ट्स (Adani Ports), टाटा स्टील (Tata Steel) और एनटीपीसी (NTPC) के शेयरों में 3.23 फीसदी से 4.09% तक की गिरावट देखी गई।

सेंसेक्स के सिर्फ 4 शेयर हरे निशान में बंद

बीएसई सेंसेक्स के 30 में से सिर्फ 4 शेयर आज हरे निशान में यानी बढ़त के साथ बंद हुए। इसमें एक्सिस बैंक (Axis Bank) के शेयरों में 0.78 फीसदी की सबसे अधिक तेजी रही। इसके बाद टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS), इंडसइंड बैंक (IndusInd Bank) और हिंदुस्तान यूनिलीवर (HUL) के शेयर 0.03 फीसदी से लेकर 0.62 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुए।

सेंसेक्स के बाकी शेयरों का क्या हाल रहा, इसे आप नीचे दिए गए तस्वीर में देख सकते हैं-

3,571 शेयरों में रही गिरावट

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर आज गिरावट के साथ बंद होने वाले शेयरों की संख्या अधिक रही। एक्सचेंज पर कुल 4,226 शेयरों में आज कारोबार देखने को मिला। इसमें से 527 शेयर तेजी के साथ बंद हुए। वहीं 3,571 शेयरों में गिरावट देखी गई। जबकि 128 शेयर बिना किसी उतार-चढ़ाव के सपाट बंद हुए। इसके अलावा 117 शेयरों ने आज कारोबार के दौरान अपना नया 52-वीक हाई छुआ। वहीं 495 शेयरों ने अपने 52-हफ्तों का नया निचला स्तर छुआ।

sensex136f

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। stock market news की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top