Uncategorized

सेंसेक्स में 200 अंक से ज्यादा की गिरावट: निफ्टी भी करीब 50 अंक लुढ़का, NSE फार्मा और हेल्थ केयर में तेजी

सेंसेक्स में 200 अंक से ज्यादा की गिरावट:  निफ्टी भी करीब 50 अंक लुढ़का, NSE फार्मा और हेल्थ केयर में तेजी

Last Updated on January 8, 2025 9:34, AM by Pawan

 

हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन आज (बुधवार, 8 जनवरी) सेंसेक्स में करीब 150 अंक की गिरावट देखने को मिल रही है। ये 78,000 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं, निफ्टी में करीब 50 अंक की गिरावट है। 23,700 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

 

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 12 में तेजी और 18 में गिरावट देखने को मिल रही है। निफ्टी के 50 शेयरों में से 31 में तेजी और 14 में गिरावट देखने मिल रही है। जबकि, 6 में कोई बदलाव नहीं है। NSE के सेक्टोरल इंडेक्स में फार्मा, हेल्थ केयर और ऑयल एंड गैस में तेजी है। वहीं, मीडिया, मेटल और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में गिरावट देखने को मिल रही है।

कोरियाई बाजार में 1.23% की तेजी, तो चीनी बाजार 1.12% नीचे

  • एशियाई बाजार में जापान के निक्‍केई में 0.35% की गिरावट है और कोरिया के कोस्पी में 1.23%की तेजी है। वहीं, चीन का शंघाई कम्पोजिट इंडेक्स 1.12% की नीचे कारोबार कर रहा है।
  • क्वाड्रेंट फ्यूचर टेक लिमिटेड और कैपिटल इन्फ्रा ट्रस्ट इनविट का IPO आज दूसरा दिन है। निवेशक 9 जनवरी तक इसके लिए बिडिंग कर सकेंगे। 14 जनवरी को शेयर BSE-NSE पर लिस्ट होंगे।
  • NSE के डेटा के अनुसार, 7 जनवरी को विदेशी निवेशकों (FIIs) ने 1,491.46 करोड़ रुपए के शेयर बेचे। इस दौरान घरेलू निवेशकों (DIIs) ने 1,615.28 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे।
  • 7 जनवरी को अमेरिका का डाओ जोंस 0.42% की गिरावट के साथ 42,528 पर बंद हुआ। S&P 500 इंडेक्स 1.11% नीचे 5,909 और नैस्डैक इंडेक्स 1.89% गिरकर 19,489 के स्तर पर बंद हुए।

कल बाजार में रही थी तेजी

कल यानी 7 जनवरी को सेंसेक्स 234 अंक की तेजी के साथ 78,199 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 91 अंक की तेजी रही, ये 23,707 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, BSE स्मॉल कैप 945 अंक की बढ़त के साथ 55,282 के स्तर पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 18 में तेजी और 12 में गिरावट रही। निफ्टी के 50 शेयरों में से 32 में तेजी और 18 में गिरावट रही। जबकि, एक शेयर बिना किसी बदलाव के बंद हुआ। NSE सेक्टोरल इंडेक्स में ऑयल एंड गैस सेक्टर में सबसे ज्यादा 1.64% की तेजी रही।

 

Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top