Uncategorized

आज सोना-चांदी के दाम में तेजी: सोना 77,197 रुपए पर पहुंचा, चांदी 89,288 रुपए प्रति किलो बिक रही

आज सोना-चांदी के दाम में तेजी:  सोना 77,197 रुपए पर पहुंचा, चांदी 89,288 रुपए प्रति किलो बिक रही

Last Updated on January 7, 2025 12:35, PM by Pawan

 

सोने-चांदी की कीमतों में मंगलवार (7 जनवरी) को मामूली बढ़त है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 36 रुपए बढ़कर 77,197 रुपए पर पहुंच गया है। सोमवार को इसके दाम 77,161 रुपए प्रति दस ग्राम थे।

 

वहीं, एक किलो चांदी की कीमत 136 रुपए बढ़कर 89,288 रुपए प्रति किलो हो गई है। इससे पहले ये 89,152 रुपए प्रति किलो पर थी। सोने ने पिछले साल 30 अक्टूबर को 79,681 प्रति 10 ग्राम का ऑल टाइम हाई बनाया था। वहीं, चांदी 23 अक्टूबर 2024 को 99,151 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई थी।

4 महानगरों और भोपाल में सोने की कीमत

  • दिल्ली : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 72,300 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 78,860 रुपए है।
  • मुंबई : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 72,150 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 78,710 रुपए है।
  • कोलकाता : 10 ग्राम 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 72,150 रुपए और 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 78,710 रुपए है।
  • चेन्नई : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 72,150 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 78,710 रुपए है।
  • भोपाल : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 72,200 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 78,760 रुपए है।

2024 में गोल्ड ने 20% और सिल्वर ने 17% का रिटर्न दिया बीते साल सोने का भाव 20.22% बढ़ा। वहीं, चांदी की कीमत में 17.19% की बढ़ोतरी हुई। 1 जनवरी 2024 को सोना 76,583 रुपए प्रति 10 ग्राम पर था, जो 31 दिसंबर 2024 को 76,948 रुपए प्रति 10 ग्राम पहुंच गया। वहीं इस दौरान, एक किलो चांदी की कीमत 73,395 रुपए प्रति किलोग्राम से बढ़कर 86,017 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।

ब्याज दरों में कटौती से सोने पर दबाव करेंसी हेड अनुज गुप्ता के अनुसार, हाल ही में अमेरिकी सेंट्रल बैंक फेडरल रिजर्व ने ब्याज दरों में 25 बेसिस पॉइंट (0.25%) की कटौती की है। इस कटौती से बीते कुछ दिनों से सोने-चांदी पर दबाव देखने को मिल रहा है।

हालांकि, आने वाले दिनों में सोने-चांदी में फिर से बढ़त देखने को मिल सकती है। अगले एक साल यानी 2025 में सोना 82 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम तक जा सकता है। वहीं चांदी भी 95 हजार रुपए प्रति किलोग्राम तक पहुंच सकती है।

 

Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top