Uncategorized

रिलायंस ने हेल्थकेयर कंपनी कार्किनोस को खरीदा: ₹375 करोड़ में हुई डील, कैंसर का पता लगाने और डायग्नोस करने का काम करती है कंपनी

रिलायंस ने हेल्थकेयर कंपनी कार्किनोस को खरीदा:  ₹375 करोड़ में हुई डील, कैंसर का पता लगाने और डायग्नोस करने का काम करती है कंपनी

 

रिलायंस इंडस्ट्रीज ने हेल्थकेयर प्लेटफॉर्म कार्किनोस का अधिग्रहण कर लिया है। यह डील 375 करोड़ रुपए में हुई है। रिलायंस की स्वामित्व वाली रिलायंस स्ट्रैटेजिक बिजनेस वेंचर (RSBVL) ने कार्किनोस हेल्थकेयर लिमिटेड को खरीदा है। कंपनी ने शनिवार को एक्सचेंज फाइलिंग में यह जानकारी दी।

 

फाइलिंग के अनुसार RSBVL ने कार्किनोस के 10 मिलियन (1 करोड़) इक्विटी शेयर्स को 10 रुपए प्रति शेयर के हिसाब से 10 करोड़ रुपए कैश पेमेंट में खरीदा है। जबकि 10 रुपए के हिसाब से 365 मिलियन फुली कनवर्टिबल डिवेंचर को 365 करोड़ रुपए कैश पेमेंट में खरीदा है।

FY23 में कार्किनोस ने ₹22 करोड़ का बिजनेस किया

कार्किनोस की शुरुआत 24 जुलाई, 2020 को हुई थी। टेक्नोलॉजी-ड्रिवेन और ऑन्कोलॉजी-सेंट्रिक प्लेटफॉर्म भारत में शुरुआती स्टेज में कैंसर का पता लगाने उसका डायग्नोसिस करने और इसका मैनेजमेंट करने का काम करती है। वित्त वर्ष 2022-23 में कंपनी ने करीब 22 करोड़ रुपए का कारोबार किया था।

रिलायंस डिजिटल हेल्थ ने ​​​​HAGI में 45% शेयर खरीदी

पिछले हफ्ते 20 दिसंबर को रिलायंस की स्वामित्व वाली एक अन्य कंपनी ‘रिलायंस डिजिटल हेल्थ’ ने ‘हेल्थ अलायंस ग्रुप इंक’ (HAGI) में 45% शेयर खरीद ली थी। यह डील 10 मिलियन डॉलर (करीब 85 करोड़ रुपए) में हुई थी।

अमेरिका बेस्ड हेल्थकेयर कंपनी 21 दिसंबर 2023 में बनी थी। कंपनी अमेरिका, भारत और बाकी दुनिया में वंचित लोगों के लिए टेक्नोलॉजी-ड्रिवेन सॉल्यूशन देती है। HAGI हेल्थ सेक्टर, इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी और इनोवेशन के लिए भी काम करती है।

नवंबर में डिज्नी स्टार इंडिया और वॉयकॉम-18 का मर्जर हुआ था

इससे पहले नवंबर में डिज्नी स्टार इंडिया और रिलायंस का वॉयकॉम-18 का मर्जर हुआ था। इसमें डिज्नी हॉटस्टार और जियो सिनेमा भी शामिल है। इन दोनों कंपनियों ने गुरुवार, 14 नवंबर को इसका ऐलान किया। इस मर्जर के बाद ये देश का सबसे बड़ा एंटरटेनमेंट नेटवर्क बन गया है।

डिज्नी-रिलायंस एंटरटेनमेंट के पास अब 2 ओवर द टॉप यानी, OTT और 120 चैनल के साथ 75 करोड़ दर्शक हो गए हैं। रिलायंस ने इस जॉइंट वेंचर के लिए 11,500 करोड़ रुपए का निवेश किया है। मर्जर की प्रोसेस बीते करीब एक साल से चल रही थी।

दोनों कंपनियों ने कहा- ‘ये डील 70,352 करोड़ रुपए में हुई है। मर्जर के बाद बनी कंपनी में रिलायंस की 63.16% और डिज्नी की 36.84% हिस्सेदारी होगी। इस नई कंपनी की चेयरपर्सन नीता अंबानी होंगी। वाइस चेयरपर्सन उदय शंकर होंगे। ये कंपनी को स्ट्रैटेजिक गाइडेंस देंगे।

———————–

रिलायंस को जुलाई-सितंबर तिमाही में ₹16,563 करोड़ का मुनाफा: सालाना आधार पर ये 4.77% कम; जियो का नेट प्रॉफिट 14% बढ़कर ₹6,231 करोड़ रहा

रिलायंस इंडस्ट्रीज ने आज (14 अक्टूबर) वित्त वर्ष 2024-25 के दूसरी तिमाही के नतीजे जारी किए हैं। इसमें कंपनी को 16,563 करोड़ रुपए का मुनाफा हुआ है। सालाना आधार पर इसमें 4.77% की कमी आई है। एक साल पहले की इसी तिमाही में कंपनी का कॉन्सोलिडेटेड नेट प्रॉफिट 17,394 करोड़ रुपए रहा था।

वहीं, जुलाई-सितंबर तिमाही में कंपनी की आय (रेवेन्यू) 2,35,481 करोड़ रुपए रही। एक साल पहले की समान तिमाही में कंपनी ने 2,34,956 करोड़ रुपए का रेवेन्यू जनरेट किया था। सालाना आधार पर इसमें 0.22% की मामूली बढ़ोतरी हुई है।

Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top