Markets

2024 में निफ्टी के धुरंधरों के प्रदर्शन का एनालिसिस, पहले हाफ में फील गुड फैक्टर, दूसरे में FEAR फैक्टर हावी

2024 में निफ्टी के धुरंधरों के प्रदर्शन का एनालिसिस, पहले हाफ में फील गुड फैक्टर, दूसरे में FEAR फैक्टर हावी

साल 2024 बाजार के लिए रोलर कोस्टर राइड जैसा था। पहला हाफ फील गुड फैक्टर से भरा था तो दूसरा हाफ फीयर फैक्टर से। FIIs कुछ ऐसे रुठे की कि वो पूरा साल नहीं माने। FIIIs की बेरुखी की सबसे ज्यादा मार पड़ी दिग्गज कंपनियों पर। 2024 में पिछले 10 सालों में जो नहीं हुआ वो इस साल हुआ। कई रिकॉर्ड बने और कई टूटे। निफ्टी के धुरंघरों में किसका दम दिखा और किसका दम निकला आइए जानते हैं।

रिलायंस इंडस्ट्रीज

सबसे पहले नजर डालते हैं रिलायंस इंडस्ट्रीज पर। 2014 में इसका सालाना रिटर्न 0.5 फीसदी निगेटिव रहा था। फिर 2015 से 2023 तक इसने पॉजिटिव रिटर्न दिया। 2023 में इस स्टॉक में 11.4 फीसदी पॉजिटिव रिटर्न दिया है। लेकिन 2024 में अब तक इसने 5.4 फीसदी निगेटिव रिटर्न दिया है। इस इस स्टॉक ने 2014 के बाद पहली बार सालाना निगेटिव रिटर्न दिया है। इसमें पिछले 9 साल लगातार पॉजिटिव रिटर्न दिए हैं। निफ्टी 50 का यह हैवीवेट 2014 के बाद से अपना पहला निगेटिव सालाना रिटर्न देने के लिए तैयार है।

2024 में एशियन पेंट्स

एशियन पेंट्स, पेंट बनाने वाली देश की सबसे बड़ी कंपनी है। रिटर्न के लिहाज से कंपनी के लिए 2024 खराब साल रहा है। एशियन पेंट्स 2010 से अब तक नकारात्मक सालाना रिटर्न देता रहा है। इस साल अब तक इस स्टॉक में 33 फीसदी निगेटिव रिटर्न दिया है। एशियन पेंट्स पर ब्रोकरेज की राय पर नजर डालें तो इस स्टॉक को 10 बॉय, 11 होल्ड और 18 सेल कॉल मिली है। हाइएस्ट प्राइस टारगेट: ₹3,750 (मैक्वेरी) और न्यूनतम प्राइस टारगेट ₹2,080 (सीएलएसए) का है।

आपने जायंट किलर्स के बारे में सुना होगा। लेकिन हम आपको यहां टाटा समूह के इस विशालकाय वेल्थ क्रिएटर से मिलाते हैं। ट्रेंट ने 2014 से हर वर्ष पॉजिटिव एनुअल रिटर्न दिया है। 2014 में इस स्टॉक ने 18 फीसदी एनुअल रिटर्न दिया था। वहीं, 2024 में अब तक ये शेयर 129 फीसदी रिटर्न दिया है। ट्रेंट पर ब्रोकरेज की राय पर नजर डालें तो इस स्टॉक को 12 बॉय, 5 होल्ड और 4 सेल कॉल मिली है। हाइएस्ट प्राइस टारगेट: ₹9,350 (Citi) और न्यूनतम प्राइस टारगेट ₹3,195(Ambit) का है।

महिंद्रा एंड महिंद्रा

महिंद्रा एंड महिंद्रा 2009 के बाद से सर्वश्रेष्ठ कैलेंडर वर्ष रिटर्न के लिए तैयार है। 2024 में यह टॉप निफ्टी प्रदर्शनकर्ताओं में शामिल है। महिंद्रा एंड महिंद्रा ने 2009 में 293 फीसदी रिटर्न दिया था। वहीं, 2024 में अब तक इस स्टॉक ने 70 फीसदी रिटर्न दिया है। 2009 से अब तक इसने केवल तीन नकारात्मक वार्षिक रिटर्न (2011, 2016 और 2019) दिए हैं।

महिंद्रा एंड महिंद्रा पर ब्रोकरेज की राय पर नजर डालें तो इस स्टॉक को 37 बॉय, 4 होल्ड और 1 सेल कॉल मिली है। हाइएस्ट प्राइस टारगेट: ₹3,700 (Nuvama & Jefferies) और न्यूनतम प्राइस टारगेट ₹2,700(Emkay) का है।

HDFC Bank ने 2013 के बाद लगातार पॉजिटिव रिटर्न दिया है। इसमें पिछले 4 साल में 3 साल सिंगल डिजिट रिटर्न दिया है। 2024 में अब तक इस स्टॉक ने 6 फीसदी रिटर्न दिया है। HDFC Bank पर ब्रोकरेज की राय पर नजर डालें तो इस स्टॉक को 42 बॉय, 7 होल्ड और 0 सेल कॉल मिली है। हाइएस्ट प्राइस टारगेट: ₹2,550 (BNP Paribas) और न्यूनतम प्राइस टारगेट ₹1,554(BNP Paribas) का है।

हिंदुस्तान यूनिलीवर

हिंदुस्तान यूनिलीवर 2004 के बाद से सबसे खराब कैलेंडर वर्ष का रिटर्न देने को तैयार है। यह 2004 से निगेटिव कैलेंडर ईयर रिटर्न दे रहा है। 2024 में अब तक इसने 12 फीसदी निगेटिव रिटर्न दिया है। हिंदुस्तान यूनिलीवर पर ब्रोकरेज की राय पर नजर डालें तो इस स्टॉक को 26 बॉय, 14 होल्ड और 3 सेल कॉल मिली है। हाइएस्ट प्राइस टारगेट: ₹3,400 (Citi) और न्यूनतम प्राइस टारगेट ₹2,057(CLSA) का है।

नेस्ले इंडिया

नेस्ले इंडिया 2002 के बाद से सबसे खराब कैलेंडर ईयर रिटर्न के लिए तैयार है। इसने 2002 के बाद से नकारात्मक रिटर्न ही दिया है। 2024 में अब तक इस स्टॉक ने 18.5 फीसदी निगेटिव रिटर्न दिया है। 2002 से इसका औसत वार्षिक रिटर्न 22 फीसदी रहा है।

नेस्ले इंडिया पर ब्रोकरेज की राय पर नजर डालें तो इस स्टॉक को 13 बॉय, 18 होल्ड और 7 सेल कॉल मिली है। हाइएस्ट प्राइस टारगेट: ₹2,870 (Nuvama) और न्यूनतम प्राइस टारगेट ₹2,033(Morgan Stanley) का है।

Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top