Uncategorized

क्रिसमस की छुट्टी के चलते शेयर बाजार आज बंद: कमोडिटी मार्केट भी नहीं खुलेगा, वीकेंड के अलावा यह इस साल की आखिरी छुट्टी

क्रिसमस की छुट्टी के चलते शेयर बाजार आज बंद:  कमोडिटी मार्केट भी नहीं खुलेगा, वीकेंड के अलावा यह इस साल की आखिरी छुट्टी

Last Updated on December 25, 2024 9:32, AM by Pawan

 

क्रिसमस की छुट्टी के चलते आज यानी 25 दिसंबर को शेयर बाजार बंद है। छुट्टी के कारण नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) में किसी भी तरह का कारोबार नहीं होगा।

 

वहीं, मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) और नेशनल कमोडिटी एक्सचेंज (NCDEX) भी बंद रहेंगे। वीकएंड को छोड़कर आज मार्केट में इस साल की आखिरी छुट्टी है। इससे पहले 15 नवंबर को गुरु नानक जयंती की छुट्टी के चलते बाजार बंद था।

विदेशी निवेशकों ने ₹2,454.21 करोड़ के शेयर बेचे

  • इंफोसिस, SBI, HDFC बैंक और पावर ग्रिड ने बाजार को नीचे गिराया। जबकि, ITC, टाटा मोटर्स, TCS और महिंद्रा एंड महिंद्रा ने सेंसेक्स को ऊपर खींचा।
  • NSE के डेटा के अनुसार, 20 दिसंबर को विदेशी निवेशकों (FIIs) की नेट सेल ₹2,454.21 करोड़ रुपए रही। इस दौरान घरेलू निवेशकों (DIIs) ने ₹2,819.25 करोड़ के शेयर खरीदे।
  • 24 दिसंबर को अमेरिका का डाओ जोंस 0.91% तेजी के साथ 43,297 पर बंद हुआ। S&P 500 इंडेक्स 1.10% की तेजी के साथ 6,040 और नैस्डैक 1.35% चढ़कर 20,031 के स्तर पर बंद हुआ।

कल गिरावट के साथ बंद हुआ था बाजार

इससे पहले कल यानी 24 दिसंबर को सेंसेक्स 67 अंक की गिरावट के साथ 78,472 के स्तर पर बंद हुआ था। निफ्टी भी 25 अंक गिरा, ये 23,727 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं, BSE स्मॉलकैप 205 अंक की तेजी के साथ 55,023 के स्तर पर बंद हुआ था।

सेंसेक्स के 30 शेयर में से 17 में गिरावट और 13 में तेजी थी। वहीं, निफ्टी के 50 शेयरों में से 28 में तेजी और 22 में गिरावट थी। NSE सेक्टोरल इंडेक्स में मेटल सेक्टर सबसे ज्यादा 0.83% की गिरावट के साथ बंद हुआ था।

 

Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top