Uncategorized

रिलायंस के लिए 15,000 किमी दूर से आई गुड न्यूज, नए साल में रॉकेट बनेगा कंपनी का शेयर?

रिलायंस के लिए 15,000 किमी दूर से आई गुड न्यूज, नए साल में रॉकेट बनेगा कंपनी का शेयर?

Last Updated on December 20, 2024 11:39, AM by Pawan

नई दिल्ली: देश की सबसे वैल्यूएबल कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज के लाखों शेयरहोल्डर्स के लिए अच्छी खबर है। वेनेजुएला की सरकारी तेल कंपनी पीडीवीएसए और रिलायंस इंडस्ट्रीज ने तेल की अदला-बदली व्यवस्था को फिर से शुरू कर दिया है। वेनेजुएला पर अमेरिकी प्रतिबंधों के कारण इसे रोक दिया गया था। लेकिन जुलाई में अमेरिका ने इसके लिए जरूरी लाइसेंस दे दिया था। पीडीवीएसए के एक आंतरिक दस्तावेज में यह बात सामने आई है। दस्तावेज के अनुसार इस महीने की शुरुआत में लगभग 1.9 मिलियन बैरल कच्चे तेल के साथ एक सुपरटैंकर वेनेजुएला से भारत के लिए रवाना हुआ। इसके बदले में रिलायंस की एक यूनिट ने इस महीने पीडीवीएसए को 500,000 बैरल हेवी नाफ्था दिया।यह साल रिलायंस के शेयरों के लिए अच्छा नहीं रहा है। एक दशक में पहली बार यह शेयर निगेटिव रिटर्न की ओर बढ़ रहा है। कंपनी का शेयर जुलाई में अपने पीक 1,608.95 रुपये से करीब 21 फीसदी गिरावट आई है और इस दौरान इसका मार्केट कैप 4.4 लाख करोड़ रुपये से अधिक गिर चुका है। गुरुवार को कंपनी का शेयर बीएसई पर 1.8% की गिरावट के साथ 1230.6 रुपये पर बंद हुआ था। पिछले 3 महीनों में इस शेयर में 16% और एक साल में 4% की गिरावट आई है। शुक्रवार को भी कंपनी का शेयर 0.54% गिरावट के साथ 1224.00 रुपये पर गिरावट कर रहा था। इसके साथ ही कंपनी का मार्केट कैप 16,56,362.44 करोड़ रुपये रह गया है।

कहां तक जाएगी कीमत

रिलायंस के शेयर ने 2017 में 70.55% रिटर्न दिया था। इसके बाद 2018 से 2020 तक इसने ठीकठाक रिटर्न दिया। मगर उसके बाद इसकी ग्रोथ धीमी पड़ने लगी। 2021 में इसका रिटर्न घटकर 19.32%, 2022 में 7.60% और 2023 में 1.44% रह गया। चुनौतीपूर्ण आर्थिक माहौल के कारण कंपनी की आय प्रभावित हुई है। धीमी ग्रोथ, रियल एसेट की बढ़ती लागत और विस्तार को बनाए रखने के लिए आवश्यक पूंजीगत व्यय का हवाला देते हुए एनालिस्ट्स अधिक सतर्क हो गए हैं। इसके अलावा खासकर रिटेल सेक्टर में क्विक कॉमर्स कंपनियों के तेजी से बढ़ने से कंपनी के राजस्व और मार्जिन पर दबाव बढ़ा है।

ट्रेंडलाइन डेटा के अनुसार रिलायंस के स्टॉक का औसत टारगेट प्राइस 1,602 रुपये है, जो इसकी मौजूदा कीमत से 30% अधिक है। 37 एनालिस्ट्स ने इस स्टॉक को खरीदने का सुझाव दिया है। ग्लोबल ब्रोकरेज हाउस, जेपी मॉर्गन का कहना है कि अधिकांश स्टॉक ऐतिहासिक स्तरों से ऊपर कारोबार कर रहे हैं और ऐसे में रिलायंस का शेयर आकर्षक बना हुआ है। ब्रोकरेज का मानना है कि कंपनी को स्टॉक की कीमत आगे ले जाने के लिए मजबूत रिफाइनिंग/पेटकेम मार्जिन या रिटेल कंपनी के हाई वैल्यूएशन की आवश्यकता होगी।

(डिस्क्लेमर: इस विश्लेषण में दिए गए सुझाव व्यक्तिगत विश्लेषकों या ब्रोकिंग कंपनियों के हैं, stock market news के नहीं। हम निवेशकों को सलाह देते हैं कि किसी भी निवेश का निर्णय लेने से पहले प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श कर लें। क्योंकि शेयर बाजार की परिस्थितियां तेजी से बदल सकती हैं।)

Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top