Markets

मारुति ने इस साल रिकॉर्ड 20 लाख गाड़ियों का किया उत्पादन, कंपनी मैनेजमेंट से जानिए आगे का प्लान

मारुति ने इस साल रिकॉर्ड 20 लाख गाड़ियों का किया उत्पादन, कंपनी मैनेजमेंट से जानिए आगे का प्लान

Last Updated on December 18, 2024 21:54, PM by Pawan

Maruti Suzuki share : कॉरपोरेट स्कैन में आज बात हो रही है देश की दिग्गज कार निर्माता मारुति सुजुकी की। कंपनी ने इस साल रिकॉर्ड 20 लाख गाड़ियों का उत्पादन किया है। इनमें से 60 फीसदी गाड़ियां हरियाणा और 40 फीसदी गाड़ियां गुजरात के प्लांट में मैन्युफैक्चर हुई हैं। कंपनी के ग्रोथ प्लान और डिमांड को लेकर बात करते हुए कंपनी के ED राहुल भारती ने कहा कि इस साल रिकॉर्ड 20 लाख गाड़ियों का उत्पादन न सिर्फ मारुति के लिए बल्की पूरे भारत के लिए एक गर्व का विषय है। कंपनी ने दो राज्यों में अपना प्रोडक्शन बेस रखा हुआ है। इसी लिए ये रिकॉर्ड बनाने में सफलता मिली। कंपनी के गुजरात और हरियाणा दो राज्यों में प्रोडक्शन बेस हैं।

उन्होंने आगे कहा कि मांग में बढ़त देश की बढ़ती समृद्धि का संकेत है। बिक्री के नजरिए से भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा कार मार्केट बन गया है। कंपनी का 20 लाख गाड़ियां बनाने का ये रिकॉर्ड कई देशों के कुल वार्षिक उत्पादन से भी ज्यादा है। राहुल भारती ने बताया कि इस समय छोटी कारों कि बिक्री में थोड़ा सा चैलेंज है। लेकिन देश में बहुत बड़ी आबादी है। देश के पिरामिड का बेस बहुत बड़ा है। ऐसे में आगे आने वाले दिनों में छोटी कारों की बिक्री में भी तेजी आएगी।

कंपनी कार्बन उत्सर्जन कम करने पर फोकस कर रही है। इसके लिए हाईब्रिड और सीएनजी टेक्नोलॉजी पर फोकस किया जा रहा है। कंपनी बॉयो फ्यूल्स पर भी काम कर रही है।

कंपनी की हरियाणा में 2 और गुजरात में 1 यूनिट है। तीनों प्लांट की उत्पादन क्षमता 23.5 लाख यूनिट है। सालाना 40 लाख तक उत्पादन क्षमता बढ़ाने पर विचार किया जा रहा है। हरियाणा के खरखौदा नई यूनिट का निर्माण जारी है। 2025 में खरखौदा यूनिट शूरू होने की उम्मीद है। खरखौदा यूनिट की उत्पादन क्षमता 2.5 लाख होगी। खरखौदा यूनिट की क्षमता 10 लाख तक बढ़ाई जाएगी।

इस शेयर की आज की चाल पर नजर डालें तो यह 85.55 रुपए यानी 0.77 फीसदी की कमजोरी के साथ 11025 रुपए के आसपास दिख रहा है। स्टॉक का दिन का हाई 11,098.05 रुपए और लो 10,970.10 रुपए है। इसका 52 वीक हाई 13,680 रुपए और 52 वीक लो 9,737.65 रुपए है। कंपनी का मार्केट कैप 346,462 रुपए है। 1 हफ्ते में ये शेयर 2.29 फीसदी टूटा है। वहीं, जनवरी से अब तक इसमें करीब 7 फीसदी की बढ़त देखने को मिली है। वहीं, 1 साल में िस शेयर में 6.78 फीसदी और 3 साल में 51 फीसदी रिटर्न मिला है।

Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top