Uncategorized

16 जनवरी को तिमाही नतीजे घोषित करेगी इंफोसिस: दूसरी तिमाही में इंफोसिस को ₹6,506 करोड़ का मुनाफा हुआ था, प्रति शेयर ₹21 डिविडेंड भी दिया

16 जनवरी को तिमाही नतीजे घोषित करेगी इंफोसिस:  दूसरी तिमाही में इंफोसिस को ₹6,506 करोड़ का मुनाफा हुआ था, प्रति शेयर ₹21 डिविडेंड भी दिया

Last Updated on December 15, 2024 13:10, PM by Pawan

 

आईटी कंपनी इंफोसिस लिमिटेड 31 दिसंबर, 2024 को समाप्त तिमाही के लिए 16 जनवरी को नतीजों की घोषणा करेगी। शुक्रवार (13 दिसंबर) को कंपनी ने इसकी जानकारी दी। इंफोसिस ने कहा कि बोर्ड मीटिंग 15 और 16 जनवरी को होगी।

 

इंफोसिस के शेयर शुक्रवार को 0.60% की तेजी के साथ 1,999 रुपए पर बंद हुए। बीते एक महीने में शेयर करीब 10% चढ़ा है। वहीं 6 महीने में शेयर ने 33% और इस साल 29% का रिटर्न दिया है। इंफोसिस का मार्केट कैप 8.28 लाख करोड़ रुपए है।

इंफोसिस को वित्त वर्ष 2024-25 की दूसरी तिमाही में 6,506 करोड़ रुपए का मुनाफा हुआ है। सालाना आधार पर इसमें 4.7% की बढ़ोतरी हुई है। एक साल पहले की समान तिमाही में कंपनी को 6,212 करोड़ रुपए का कॉन्सोलिडेटेड नेट प्रॉफिट हुआ था।

दूसरी तिमाही में इंफोसिस को ₹6,506 करोड़ का मुनाफा

जुलाई-सितंबर तिमाही में कंपनी ने 40,986 करोड़ रुपए का रेवेन्यू जनरेट किया। सालाना आधार पर इसमें 5.1% की बढ़ोतरी हुई है। एक साल पहले यानी Q2 FY23-24 में टेक कंपनी ने 38,994 करोड़ रुपए का रेवेन्यू जनरेट किया था। वस्तुओं और सेवाओं को बेचने से मिलने वाला पैसा रेवेन्यू होता है।

21 रुपए प्रति शेयर डिविडेंड देने का ऐलान किया था

इंफोसिस के बोर्ड ने शेयरधारकों को प्रति शेयर 21 रुपए के अंतरिम डिविडेंड (लाभांश) को भी मंजूरी दी थी। कंपनियां अपने शेयरधारकों को मुनाफे का कुछ हिस्सा देती हैं, उसे डिविडेंड कहते हैं।

नंदन नीलेकणि ने 21,000 रुपए में की थी कंपनी की शुरुआत

1981 में स्थापित, इंफोसिस एक NYSE लिस्टेड ग्लोबल कंसलटिंग और आईटी सर्विसेज कंपनी है। 250 डॉलर (आज के हिसाब से करीब 21,000 रुपए) की पूंजी से कंपनी की शुरुआत हुई थी। आज इसका मार्केट कैप 7.28 लाख करोड़ रुपए है।

40 साल पुरानी कंपनी के 56 से अधिक देशों में 1800 से ज्यादा ग्राहक है। इसकी दुनियाभर में 13 सब्सिडियरी कंपनियां है। कंपनी के फाउंडर नंदन एम. नीलेकणि है। CEO और मैनेजिंग डायरेक्टर सलील पारेख है। डी सुंदरम लीड इंडिपेंडेंट डायरेक्टर है।

Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top