Markets

Trade setup for 6 December: ओपनिंग बेल से पहले इन आंकड़ों को जानना बेहद जरूरी

Trade setup for 6 December: ओपनिंग बेल से पहले इन आंकड़ों को जानना बेहद जरूरी

Last Updated on December 6, 2024 1:26, AM by Pawan

निफ्टी में 5 दिसंबर को उतार-चढ़ाव के बाद सूचकांक 1 पर्सेंट की बढ़त के साथ बंद हुआ। रिजर्व बैंक 6 दिसंबर को मॉनिटरी पॉलिसी पेश करेगा। एक्सपर्ट्स के मुताबिक, अगर निफ्टी आरबीआई पॉलिसी वाले दिन 24,700 के लेवल को होल्ड करता है, तो यह 24,900-25,000 का टारगेट कर सकता है। हालांकि, अगर इसमें इस लेवल के नीचे गिरावट होती है, तो 24,500 इमिडिएट सपोर्ट लेवल हो सकता है और इसके बाद नेक्स्ट सपोर्ट लेवल 24,350 होगा।

हम आपको यहां ट्रेड से जुड़े आंकड़ों के बारे में बता रहे हैं:

 

1) निफ्टी 50 के लिए अहम लेवल (24,708)

पिवट प्वाइंट्स पर आधारित रेजिस्टेंस: 24,835, 24,968 और 25,183

पिवट प्वाइंट्स पर आधारित सपोर्ट: 24,406, 24,273 और 24,058

स्पेशल फॉर्मेशन: निफ्टी 50 ने डेली चार्ट में लोअर शैडो के साथ बुलिश कैंडलस्टिक पैटर्न बना रखा है, जो लोअर लेवल पर खरीदारी में दिलचस्पी का संकेत है।

 

2) बैंक निफ्टी के लिए अहम लेवल (53,604)

पिवट प्वाइंट्स पर आधारित रेजिस्टेंस: 53,844, 54,089 और 54,485

पिवट प्वाइंट्स पर आधारित सपोर्ट: 53,844, 54,089 और 54,485

स्पेशल फॉर्मेशन: बैंक निफ्टी ने भी उतार-चढ़ाव के बीच कैंडलस्टिक पैटर्न बना रखा है, जो दिन के निचले स्तर से तेज रिकवरी की तरफ इशारा कर रहा है।

3) निफ्टी कॉल ऑप्शंस डेटा

वीकली ऑप्शंस डेटा के मुताबिक, मैक्सिमम ओपन इंटरेस्ट का लेवल 41.38 लाख कॉन्ट्रैक्ट्स के साथ 25,500 स्ट्राइक पर है। यह लेवल शॉर्ट टर्म में निफ्टी के लिए अहम रेजिस्टेंस के तौर पर काम कर सकता है। इसके बाद यह आंकड़ा 25,000 स्ट्राइक (30.29 लाख कॉन्ट्रैक्ट्स) और 25,200 स्ट्राइक (28.83 लाख कॉन्ट्रैक्ट्स) रहा।

4) निफ्टी पुट ऑप्शंस डेटा

पुट साइड में मैक्सिमम ओपन इंटरेस्ट 40.31 लाख कॉन्ट्रैक्ट्स के साथ 24,500 स्ट्राइक पर देखा गया, जो निफ्टी के लिए अहम सपोर्ट लेवल के तौर पर काम कर सकता है। इसके बाद यह आंकड़ा 24,000 स्ट्राइक (30.7 लाख कॉन्ट्रैक्ट्स के साथ) और 24,700 स्ट्राइक रहा।

5) बैंक निफ्टी कॉल ऑप्शंस डेटा

मंथली ऑप्शंस डेटा के मुताबिक, 54,000 स्ट्राइक के लेवल पर 17.54 लाख कॉन्ट्रैक्ट्स के साथ मैक्सिमम कॉल ओपन इंटरेस्ट है, जो शॉर्ट टर्म में इंडेक्स के लिए अहम रेजिस्टेंस लेवल के तौर पर काम कर सकता है। इसके बाद यह आंकड़ा 55,000 स्ट्राइक (15.42 लाख कॉन्ट्रैक्ट्स) और 53,000 स्ट्राइक (13.18 लाख कॉन्ट्रैक्ट्स) रहा।

 

6) बैंक निफ्टी पुट ऑप्शंस डेटा

पुट साइड में मैक्सिमम ओपन इंटरेस्ट 17.67 लाख कॉन्ट्रैक्ट्स के साथ 52,000 स्ट्राइक पर देखा गया, जो इंडेक्स के लिए अहम सपोर्ट लेवल के तौर पर काम कर सकता है। इसके बाद यह आंकड़ा 52,500 स्ट्राइक (14.97 लाख कॉन्ट्रैक्ट्स) और 53,000 स्ट्राइक (12.13 लाख कॉन्ट्रैक्ट्स) रहा।

Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top