Uncategorized

सेंसेक्स 121 अंक की तेजी के साथ 81,887 पर ओपन: निफ्टी भी 20 अंक चढ़ा, IT सेक्टर को छोड़कर सभी सेक्टोरल इंडेक्स चढ़े

सेंसेक्स 121 अंक की तेजी के साथ 81,887 पर ओपन:  निफ्टी भी 20 अंक चढ़ा, IT सेक्टर को छोड़कर सभी सेक्टोरल इंडेक्स चढ़े

Last Updated on December 6, 2024 10:50, AM by Pawan

 

हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन आज यानी 6 दिसंबर को सेंसेक्स 121 अंक की तेजी के साथ 81,887 के स्तर पर ओपन हुआ। निफ्टी में भी 20 अंक की तेजी है, यह 24,730 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

 

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 24 में तेजी और 6 में गिरावट है। निफ्टी के 50 शेयरों में से 37 में तेजी और 13 में गिरावट है। NSE सेक्टोरल इंडेक्स में IT सेक्टर को छोड़कर सभी तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं।

विदेशी निवेशकों ने ₹8,539.91 करोड़ के शेयर खरीदे

  • एशियाई बाजार में जापान के निक्‍केई में 0.90% और कोरिया के कोस्पी में 0.52% की गिरावट है। वहीं चीन का शंघाई कम्पोजिट इंडेक्स 1.04% की तेजी के साथ कारोबार कर रहा है।
  • NSE के डेटा के अनुसार, विदेशी निवेशकों (FIIs) ने 5 दिसंबर को ₹8,539.91 करोड़ के शेयर खरीदे। इस दौरान घरेलू निवेशकों (DIIs) ने ₹2,303.64 करोड़ के शेयर बेचे।
  • 5 दिसंबर को अमेरिका का डाओ जोंस 0.55% गिरकर 44,765 पर बंद हुआ। S&P 500 0.19% गिरकर 6,075 पर और नैस्डैक 0.17% की गिरावट के साथ 19,700 पर बंद हुआ।

सुरक्षा डायग्नोस्टिक लिमिटेड के शेयर की लिस्टिंग आज

सुरक्षा डायग्नोस्टिक लिमिटेड का शेयर आज बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर लिस्ट होगा। इसका इनिशियल पब्लिक ऑफर यानी IPO 29 नवंबर से 3 दिसंबर तक ओपन था। यह IPO टोटल 1.27 गुना सब्सक्राइब हुआ था।

कल बाजार में रही थी तेजी

इससे पहले कल यानी 5 दिसंबर को सेंसेक्स दिन के निचले स्तर 80,467 से 1,298 अंक संभला था। दिनभर के कारोबार के बाद यह 809 अंक की तेजी के साथ 81,765 के स्तर पर बंद हुआ था। निफ्टी भी दिन के निचले स्तर 24,295 से 413 अंक संभला था। यह 240 अंक की तेजी के साथ 24,708 के स्तर पर बंद हुआ था।

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 28 में तेजी और 2 में गिरावट थी। निफ्टी के 50 शेयरों में से 41 में तेजी और 9 में गिरावट थी। NSE के सेक्टोरल इंडेक्स में सबसे ज्यादा IT सेक्टर 1.95% की तेजी के साथ बंद हुआ था। जबकि PSU बैंक और रियल्टी सेक्टर गिरावट के साथ बंद हुए थे।

 

Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top