Uncategorized

Success Story: UP की इस लड़की ने कर दिया कमाल, गाय के घी से कर रही हैं बंपर कमाई, सात समंदर पार भी सप्लाई

दुनियाभर में दुग्ध उत्पादन में भारत पहले नंबर में आता है। यहां लोग दूध, घी, मक्खन का सेवन खूब करते हैं। यहीं वजह है कि दूध से बने प्रोडक्ट की यहां बंपर डिमांड रहती है। ऐसे ही घी भी देश में लोग बड़े चाव से खाते हैं। घी-दूध की बढ़ती डिमांड को देखते हुए इससे बंपर कमाई कर सकते हैँ। कुछ ऐसा ही उत्तर प्रदेश से सहारनपुर में 19 साल की लड़की शुभावरी चौहान भी घी के बिजनेस से मोटी कमाई कर रही हैं। शुभावरी को पशु पालन का काम 10 साल से ही कर रही हैं। आज उनका यह शौक बिजनेस की एक नई खिड़की खोल दी है।

लोकल 18 से बातचीत करते हुए शुभावरी ने बताया कि यह घी 2000 रुपये किलो बिकता है। शुभावरी मौजूदा समय में ग्रेजुएशन कर रही हैं। शुभावरी अपने घर पर करीब 20 से 25 देसी गाय पाल रखी है। रोजाना सुबह उठकर गौ सेवा में जुट जाती हैं। गायों को नहलाना, साफ सफाई, दूध दुहना जैसे तमाम काम खुद ही करती हैं। शुभावरी एक साल में करीब 70-80 किलो ऑनलाइन बिक्री कर रही हैं।

पेरिस-लंदन तक घी की बढ़ी डिमांड

शुभावरी ने बताया कि उनके घी की डिमांड देश में ही नहीं बल्कि विदेश में भी है। पेरिस, लंदन, स्विट्जरलैंड, दुबई में भी वो इस देसी घी की सप्लाई कर रही हैं। 2000 रुपये किलो के हिसाब से आसानी से इसकी बिक्री हो रही है। शुभावरी का कहना है कि देसी गाय का यह घी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है। इससे इम्यूनिटी बढ़ती है। जिससे बीमारियों से लड़ने में ताकत मिलती है। यह घी 100 फीसदी शुद्ध है। सोने की तरह चमकता है। शुभावरी के पास साहिवाल, गिर, थारपारकर जैसी कई नस्लों की गाय हैं। इस घी को देखकर और इसकी खुशबू से कोई भी व्यक्ति बता सकता है कि इसकी शुद्धता कितनी खरी है।

घी की ऑनलाइन बिक्री

शुभावरी ने आगे बताया कि वो घी की ऑनलाइन बिक्री करती है। वहीं सहारनपुर के लोकल एरिया में होम डिलीवरी कर दी जाती है। वहीं यह घी इंडियामार्ट जैसी ऑनलाइन वेबसाइट के जरिए आसनी से खरीद सकते हैं।

Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top