Uncategorized

सेंसेक्स में 1200 अंक से ज्यादा की तेजी: निफ्टी भी 390 अंक चढ़ा, NSE के सभी सेक्टोरल इंडेक्स में बढ़त

Last Updated on November 25, 2024 9:33, AM by

मुंबईकुछ ही क्षण पहले

  • कॉपी लिंक

हफ्ते के पहले कारोबारी दिन आज यानी 25 नवंबर को सेंसेक्स 1200 अंक से ज्यादा की तेजी के साथ 80,350 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 390 अंक की तेजी है, ये 24,300 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

सेंसेक्स के सभी 30 शेयरों तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं। निफ्टी के 50 शेयरों में से 49 में तेजी और 1 में गिरावट है। NSE के सभी सेक्टोरल इंडेक्स तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं।

विदेशी निवेशकों ने ₹1,278.37 करोड़ के शेयर बेचे

  • एशियाई बाजार में जापान के निक्‍केई में 1.53% और कोरिया के कोस्पी में 1.61% की तेजी है। वहीं चीन का शंघाई कम्पोजिट इंडेक्स 0.013% की तेजी के साथ कारोबार कर रहा है।
  • 22 नवंबर को अमेरिका का डाओ जोंस 0.97% चढ़कर 44,296 पर और S&P 500 0.35% बढ़कर 5,969 पर बंद हुआ। नैस्डैक भी 0.16% चढ़कर 19,003 पर बंद हुआ।
  • NSE के डेटा के अनुसार, विदेशी निवेशकों (FIIs) ने 22 नवंबर को ₹1,278.37 करोड़ के शेयर बेचे। इस दौरान घरेलू निवेशकों (DIIs) ने ₹1,722.15 करोड़ के शेयर खरीदे।

एनवायरो इंफ्रा इंजीनियर्स के IPO के लिए बोली लगाने का आज दूसरा दिन

एनवायरो इंफ्रा इंजीनियर्स लिमिटेड के IPO के लिए आज बोली लगाने का दूसरा दिन है। पहले दिन यह टोटल 2.09 गुना सब्सक्राइब हुआ। निवेशक इस इश्यू के लिए कल यानी 26 नवंबर तक बोली लगा सकेंगे। 29 नवंबर को कंपनी के शेयर बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर लिस्ट होंगे।

इस IPO का इश्यू का साइज ₹650.43 करोड़ रुपए है। कंपनी की कुल 4,39,48,000 शेयर जारी करने की योजना है। इसमें 3,86,80,000 नए शेयरों का फ्रेश इश्यू शामिल है, जबकि प्रमोटर्स 52,68,000 शेयरों की बिक्री करेंगे। प्रत्येक शेयर की फेस वैल्यू ₹10 निर्धारित की गई है।

शुक्रवार को तेजी के साथ बंद हुआ था बाजार

इससे पहले शुक्रवार यानी 22 नवंबर को सेंसेक्स 1961 अंक (2.54%) की तेजी के साथ 79,117 के स्तर पर बंद हुआ था। निफ्टी में भी 557 अंक (2.39%) की तेजी रही, ये 23,907 के स्तर पर बंद हुआ था।

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 29 में तेजी और 1 में गिरावट थी। निफ्टी के 50 शेयरों में से 49 में तेजी और 1 में गिरावट थी। निफ्टी मीडिया छोड़कर NSE के सभी सेक्टोरल इंडेक्स बढ़त के साथ बंद हुए थे। आईटी और रियल्टी इंडेक्स सबसे ज्यादा चढ़ा था।

5 महीनों में शेयर बाजार की यह सबसे बड़ी रैली थी। इससे पहले 3 जून को लोकसभा चुनाव के नतीजों से एक दिन पहले सेंसेक्स 2,507 पॉइंट चढ़कर 76,468 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 733 पॉइंट चढ़ा और 23,263 के स्तर पर बंद हुआ था।

खबरें और भी हैं…

Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top