Uncategorized

शेयर मार्केट में उछाल, सेंसेक्स में 700 अंक से ज्यादा की तेजी… लेकिन अडानी ग्रुप के शेयर फिर गिरे

Last Updated on November 22, 2024 11:34, AM by Pawan

नई दिल्ली: शुक्रवार को शेयर मार्केट में तेजी देखी गई। सेंसेक्स 700 अंक के ऊपर निकल गया। वहीं निफ्टी में भी 200 अंकों से ज्यादा की तेजी आई। वहीं दूसरी ओर अडानी ग्रुप के शेयरों में आज भी गिरावट आई। ग्रुप की सभी कंपनियों के शेयर लाल निशान पर कारोबार कर रहे थे।

अमेरिकी कोर्ट ने गुरुवार को अडानी और उनके भतीजे समेत 8 लोगों पर रिश्वतखोरी और धोखाधड़ी का आरोप लगाया था। इस मामले में अडानी और उनके भतीजे के खिलाफ अरेस्ट वारंट भी जारी हुआ है। इस आदेश के बाद गुरुवार को अडानी ग्रुप के सभी शेयर धड़ाम हो गए थे। इसका असर आज भी दिखाई दिया

बढ़त के साथ खुली मार्केट

शुक्रवार सुबह शेयर मार्केट बढ़त के साथ खुली। हालांकि कुछ देर बाद इसमें गिरावट आई, लेकिन बाद में रफ्तार पकड़ ली। सेंसेक्स बढ़त के साथ 77,349.74 अंक पर खुला था। कुछ ही देर में यह 756.59 अंकों की बढ़त के साथ 77,912.38 पर पहुंच गया।

वहीं निफ्टी की शुरुआत भी बढ़त के साथ हुई। खुलने के कुछ ही देर में इसमें भी करीब एक फीसदी की तेजी आ गई। निफ्टी 226.60 अंकों की बढ़त के साथ 23,576.50 पर कारोबार कर रहा था।

अडानी के शेयरों की क्या स्थिति?

शुक्रवार को भी अडानी के शेयरों में गिरावट देखी गई। सुबह करीब 10 बजे अडानी ग्रुप की कंपनियों के शेयरों की स्थिति इस प्रकार थी:
Adani Enterprises Ltd: इन शेयरों में 3.42% की गिरावट आई। ये शेयर 74.65 रुपये से गिरकर 2,109 रुपये पर आ गए।
Adani Energy Solutions: इस शेयर में 7% से ज्यादा गिरावट आई। यह शेयर 7.85% गिर गया। इस गिरावट के साथ यह 54.75 रुपये की कमी के साथ 642.50 रुपये पर आ गया।
Adani Ports: इस शेयर में भी बड़ी गिरावट देखी गई। यह शेयर शुक्रवार को शुरुआती एक घंटे में 4.47% गिर गया। यह शेयर 49.80 रुपये गिरकर 1,064.85 रुपये पर कारोबार कर रहा था।
Adani Power Ltd: अडानी ग्रुप के इस शेयर में 3.31% की गिरावट आई। यह शेयर 15.75 रुपये की गिरावट के साथ 460.40 रुपये पर आ गया है।
Adani Green Energy: इस शेयर में अभी तक सबसे ज्यादा गिरावट देखी गई है। यह शेयर 7.92% गिर गया। इसमें 90.70 रुपये की गिरावट आई। अभी यह 1,055 रुपये पर कारोबार कर रहा है।
Adani Total Gas: गिरावट से यह शेयर भी नहीं बचा है। इसमें 2.52% की गिरावट आई। इस गिरावट के साथ यह शेयर 586.75 रुपये पर आ गया है।
Adani Wilmar Ltd: अडानी ग्रुप की इस कंपनी के शेयर में गिरावट दर्ज की गई है। यह शेयर 10.55 रुपये (3.58%) की गिरावट के साथ 284.35 रुपये पर कारोबार कर रहा है।

Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top