Markets

Global Market:ग्लोबल बाजार से मिलेजुले संकेत, गिफ्ट निफ्टी में बढ़त, NVIDIA के नतीजों पर बाजार की नजर

Last Updated on November 19, 2024 10:30, AM by Pawan

ग्लोबल बाजार से आज मिलेजुले संकेत मिल रहे है। गिफ्ट निफ्टी में हल्की बढ़त देखने को मिली। अमेरिकी बाजार मिले-जुले रहे। नैस्डैक में 100 प्वाइंट से ज्यादा की बढ़त देखने को मिली। हालांकि क्रूड में 3 परसेंट की तेजी आई। कल अमेरिकी बाजारों में उतार चढ़ाव दिखा। कल डाओ हल्की गिरावट के साथ बंद हुआ। नैस्डेक, S&P500 इंडेक्स हरे निशान में बंद हुए। टेक शेयरों की तेजी ने नैस्डेक को सहारा दिया है। टेस्ला का शेयर कल करीब 6% चढ़ा। S&P500 कंपनियों के नतीजे पर नजर डालें तो 93% कंपनियों ने तिमाही नतीजे पेश किए। 74% कंपनियों का EPS अनुमान से ज्यादा रहा। जबकि 62% कंपनियों की आय अनुमान से ज्यादा रही।

बढ़ी टेस्ला की रफ्तार !

ट्रंप सेल्फ ड्राइविंग कारों के लिए नियम आसान बना सकते हैं। सेल्फ ड्राइविंग कारों के लिए ट्रंप फेडरल फ्रेमवर्क बना सकते हैं। नए नियमों में कंपनी की रोबो टैक्सी के लॉन्च को बढ़ावा मिलेगा।

NVIDIA के नतीजों पर नजर

बीते 5 सत्रों में कंपनी का शेयर 5% गिरा है। सर्वर से जोड़ने पर ब्लैकवेल चिप के ज्यादा गर्म होने की खबरें है। कंपनी को $32.5 बिलियन आय होने की उम्मीद है। कंपनी को ग्रॉस प्रॉफिट मार्जिन 75% रहने की उम्मीद है।

लौटी सोने की चमक

लगातार तीसरे दिन कीमतों में तेजी जारी है। COMEX पर $2600 के पार भाव निकले है। एक दिन में सोना करीब 2% की तेजी आई है। रूस-यूक्रेन के बीच तनाव बढ़ने से तेजी आई। दिसंबर में US में दरों में कटौती की उम्मीद घटी है। 65% लोगों को दरों में 0.25% कटौती की उम्मीद है। इधर Goldman Sachs ने 2025 में सोने का भाव $3000 होने की उम्मीद जताई है।

एशियाई बाजार

इस बीच आज एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार देखने को मिल रहा है। गिफ्ट NIFTY 64.50 अंक की बढ़त दिखा रहा है। वहीं, निक्केई करीब 0.54 फीसदी की बढ़त के साथ 38,429.37 के आसपास दिख रहा है। वहीं, स्ट्रेट टाइम्स में 0.69 फीसदी की बढ़त दिखा रहा है। ताइवान का बाजार 0.66 फीसदी चढ़कर 22,695.00 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जबकि हैंगसेंग 0.27 फीसदी की बढ़त के साथ 19,629.81 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं, कोस्पी में 0.38 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार हो रहा है। वहीं शंघाई कम्पोजिट 0.30 फीसदी की गिरावट के साथ 3,313.74 के स्तर पर दिख रहा है।

Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top