Uncategorized

Gold Price Today: 13 नवंबर को लगातार पांचवें दिन सोना सस्ता, 10 बड़े शहरों में अब इतना है भाव

Last Updated on November 13, 2024 8:50, AM by

Gold Rate Today In India: सोने की घरेलू कीमतों में पिछले लगातार 5 कारोबारी दिनों से गिरावट जारी है। बुधवार, 13 नवंबर को राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव कम होकर 77,430 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। मुंबई में कीमत 77,280 रुपये प्रति 10 ग्राम है। देश के 10 बड़े शहरों में 22 कैरेट और 24 कैरेट सोने की कीमत कितनी रह गई है, आइए जानते हैं…

दिल्ली में सोने का भाव

दिल्ली में 22 कैरेट सोने की कीमत 70,990 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं 24 कैरेट सोने की कीमत लगभग 77,430 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

 

कोलकाता और मुंबई में कीमत

वर्तमान में मुंबई, कोलकाता में 22 कैरेट सोने की कीमत 70,840 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 77,280 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

चेन्नई में सोने की कीमत

चेन्नई में 22 कैरेट सोने का भाव 70,840 रुपये पर है। 24 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने की कीमत 77,280 रुपये है।

भोपाल और अहमदाबाद में भाव

अहमदाबाद और भोपाल में 22 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 70,890 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रही है। 24 कैरेट सोने की कीमत 77,330 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है।

हैदराबाद में भाव

हैदराबाद में 22 कैरेट सोना 70,840 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। 24 कैरेट सोने का रेट 77,280 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

जयपुर और चंडीगढ़ में भाव

इन दोनों शहरों में 22 कैरेट सोने की कीमत 70,990 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं 24 कैरेट सोने की कीमत लगभग 77,430 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

लखनऊ में कीमत

लखनऊ में 24 कैरेट सोने की कीमत 77,430 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 70,990 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top