Markets

शेयर बाजार में कोहराम, सेंसेक्स-निफ्टी अपने शिखर से 10% लुढ़के, निवेशकों के ₹6.88 लाख करोड़ डूबे

Last Updated on November 13, 2024 19:47, PM by Pawan

Share Market Today: शेयर बाजार में जारी गिरावट बुधवार 13 नवंबर को और तेज हो गई। सेंसेक्स और निफ्टी लगातार 5वें दिन लाल निशान में बंद हुए। सेंसेक्स जहां 984 अंक टूट गया। वहीं निफ्टी फिसलकर 23,600 के भी नीचे पहुंच गया। ब्रॉडर मार्केट में तो और भी बुरा हाल रहा। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 2.5 फीसदी तो स्मॉलकैप इंडेक्स 3 फीसदी तक टूट गया। यहां तक कि सभी सेक्टोल इंडेक्स भी लाल निशान में बंद हुए। इस गिरावट के चलते निवेशकों के आज दिन भर में करीब ₹6.88 लाख करोड़ रुपये डूब गए। सेसेंक्स और निफ्टी अब अपने शिखर से करीब 10 फीसदी नीचे आ चुके हैं। एनालिस्ट्स अब बाजार के करेक्शन जोन में जाने की आशंका जता रहे हैं।

कारोबार के अंत में, बीएसई सेंसेक्स 984.23 अंक या 1.25 फीसदी की गिरावट के साथ 77,690.95 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला इंडेक्स, निफ्टी 324.40 अंक या 1.36 फीसदी लुढ़ककर 23,559.05 के स्तर पर बंद हुआ।

निवेशकों के ₹6.88 लाख करोड़ डूबे

बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन आज 13 नवंबर को घटकर 430.36 लाख करोड़ रुपये पर आ गया, जो इसके पिछले कारोबारी दिन यानी मंगलवार 12 नवंबर को 437.24 लाख करोड़ रुपये था। इस तरह BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज करीब 6.88 लाख करोड़ रुपये घटा है। या दूसरे शब्दों में कहें तो निवेशकों की संपत्ति में करीब 6.88 लाख करोड़ रुपये की गिरावट आई है।

 

सेंसेक्स के सिर्फ 3 शेयर हरे निशान में बंद

शेयर बाजार में गिरावट इतनी तेज थी कि सेंसेक्स के 30 में से सिर्फ 3 शेयर आज हरे निशान में बंद हुए। इसमें इंफोसिस (Infosys) के शेयरों में 0.21 फीसदी की सबसे अधिक तेजी रही। इसके अलावा टाटा मोटर्स (Tata Motors) और इंफोसिस (Infosys) के शेयर आज क्रमश: 0.01 फीसदी से लेकर 0.18 फीसदी की तेजी के साथ बंद हुए।

सेंसेक्स के 5 सबसे ज्यादा गिरने वाले शेयर

वहीं सेंसेक्स के बाकी 27 शेयर आज गिरावट के साथ बंद हुए। इसमें टाटा स्टील (Tata Steel) का शेयर 3.40 फीसदी की गिरावट के साथ टॉप लूजर्स रहा। वहीं महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M), अदाणी पोर्ट्स (Adani Ports), जेएसडब्लू स्टील (JSW Steel) और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के शेयरों में 2.18 फीसदी से 3.23% तक की गिरावट देखी गई।

सेंसेक्स के बाकी शेयरों का क्या रहा हाल, इसे आप नीचे दिए गए तस्वीर में देख सकते हैं-

3,292 शेयरों में रही गिरावट

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर आज गिरावट के साथ बंद होने वाले शेयरों की संख्या अधिक रही। एक्सचेंज पर कुल 4,067 शेयरों में आज कारोबार देखने को मिला। इसमें से 679 शेयर तेजी के साथ बंद हुए। वहीं 3,292 शेयरों में गिरावट देखी गई। जबकि 96 शेयर बिना किसी उतार-चढ़ाव के सपाट बंद हुए। इसके अलावा 147 शेयरों ने आज कारोबार के दौरान अपना नया 52-वीक हाई छुआ। वहीं 175 शेयरों ने अपने 52-हफ्तों का नया निचला स्तर छुआ।

sensex96

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

 

Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top