Markets

Stock Market Today : बाजार पर आज इन खबरों का दिखेगा असर, कोई ट्रेड लेने से पहले इन पर डाल लें एक नजर

Last Updated on November 12, 2024 10:56, AM by

Stock markets : 12 नवंबर को भारतीय बेंचमार्क सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी की शुरुआत सुस्ती के साथ हुई है। पिछले कारोबारी दिन की बात करें तो 11 नवंबर को बेहद उतार-चढ़ाव भरे सत्र में भारतीय इक्विटी इंडेक्स थोड़े बदलाव के साथ बंद हुए। कारोबारी सत्र के अंत में सेंसेक्स 9.83 अंक या 0.01 फीसदी बढ़कर 79,496.15 पर और निफ्टी 6.90 अंक या 0.03 फीसदी गिरकर 24,141.30 पर बंद हुआ था। करेंसी और इक्विटी बाजारों में आज क्या हो रहा है यह जानने के लिए मनीकंट्रोल के साथ बने रहें। यहां हम आपके लिए तमाम समाचार प्लेटफॉर्मों पर चल रही आज की ऐसी अहम खबरों की एक सूचि जारी कर रहें हैं जो भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय बाजारों को प्रभावित कर सकते हैं।

क्रूड सुधार सकता है बाजार का मूड

क्रूड आज भारतीय बाजारों का मूड सुधार सकता है। यह दो फीसदी गिरकर 72 डॉलर के नीचे दिख रहा है। हालांकि FIIs की कैश में बिकवाली कायम है। लेकिन F&O में न्यूट्रल रुख देखने को मिला है। गिफ्ट निफ्टी फ्लैट दिख रहा है। लेकिन डाओ जोंस और S&P 500 इंडेक्स कल रिकॉर्ड ऊंचाई पर बंद हुए थे।

 

कल रिकॉर्ड ऊंचाई पर बंद हुए अमेरिकी बाजार

वॉल स्ट्रीट के सभी तीन प्रमुख सूचकांक रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचे। एसएंडपी 500 इंडेक्स 0.10 फीसदी बढ़कर 6,001.35 अंक पर बंद हुआ। नैस्डैक 0.06 फीसदी बढ़कर 19,298.76 अंक पर पहुंच गया, जबकि डॉव जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 0.69 फीसदी बढ़कर 44,293.13 अंक पर पहुंच गया।। कल डाओ जोन्स ने आउटपरफॉर्म किया। बैंक शेयरों में तेजी देखने को मिली। टेस्ला को छोड़ सभी टेक शेयरों में दबाव दिखा। कल टेस्ला का शेयर 11 फीसदी से ज्यादा चढ़ा।

एशियाई बाजारों की चिंता

अक्टूबर में चीन की क्रेडिट ग्रोथ अनुमान से कम रही। अक्टूबर में चीन की क्रेडिट ग्रोथ 1.4 ट्रिलियन युआन रही। बाजार को 1.5 ट्रिलियन युआन क्रेडिट ग्रोथ की थी उम्मीद थी। सितंबर में 1.8 ट्रिलियन युआन थी चीन की क्रेडिट ग्रोथ। जापान में शिगेरु इशिबा ने पार्लियामेंट वोट जीता है।

ONGC: Q2 मुनाफा 34% बढ़ा, आय घटी

Q2 में तिमाही आधार पर ONGC का मुनाफा 34 फीसदी बढ़ा है। हालांकि आय 4 फीसदी घटी है। लेकिन दोनों आंकड़े उम्मीद से बेहतर रहे हैं। वहीं 50.3 फीसदी के साथ मार्जिन में करीब 2 फीसदी का सुधार दिखा है।

8% रही ब्रिटानिया की वॉल्यूम ग्रोथ, जुबिलेंट फूड का मुनाफा 28% घटा

दूसरी तिमाही में ब्रिटानिया का रेवेन्यू 5 फीसदी से ज्यादा बढ़ा है। कंपनी की वॉल्यूम ग्रोथ लगातार दूसरी तिमाही में 8 फईसदी रही है। लेकिन मार्जिन ने निराश किया है। वहीं जुबिलेंट फूड के रिजल्ट अनुमान के करीब रहे हैं। कंपनी का मुनाफा 28 फीसदी घटा है। मार्जिन पर प्रेशर दिखा है।

Trade setup for today : 23800 और 24500 के दायरे में घूमता रहेगा बाजार, 24000 पर नजर आ रहा तत्काल सपोर्ट

हिंडाल्को के अच्छे नतीजे, NMDC के नतीजे कमजोर, बोनस का एलान

हिंडाल्को ने दूसरी तिमाही में अच्छे नतीजे पेश किए हैं। मुनाफा डबल से ज्यादा हुआ है। रेवेन्यू 8% बढ़ा है। मार्जिन में भी करीब 4% का उछाल दिखा है। वहीं NMDC के नतीजे अनुमान से कमजोर रहे हैं। मार्जिन पर तगड़ी मार पड़ी है। कंपनी ने एक पर दो बोनस शेयर देने का एलान भी किया है। इसके साथ ही हिंदुस्तान कॉपर का मुनाफा 68 फीसदी बढ़ा है। लेकिन मार्जिन पर दबाव दिखा है।

Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top