Last Updated on November 10, 2024 11:20, AM by
IPL 2025 Mega Auction: आईपीएल के मेगा ऑक्शन पर हर किसी की नजर है। सउदी अरब के जेद्दा में 24 और 25 नवंबर को इसका आयोजन किया जाएगा। इस मेगा ऑक्शन कई खिलाड़ियों पर करोड़ो की बोली लगाई जाएगी। ऑक्शन से पहले आईपीएल की कई टीमों ने अपने खिलाड़ियों को रिलीज कर दिया है। जिसमें कई बड़े नाम शामिल है।
इसमें सबसे ज्यादा हैरान करने वाला नाम मिचेल स्टार्क का है, जिनको केकेआर ने सबसे ज्यादा बेस प्राइज पर खरीदा था। ऑक्शन लिस्ट में ऋषभ पंत, केएल राहुल, चहल और मोहम्मद शमी जैसे कई नाम शामिल है।
दिल्ली कैपिटल्स को उनके प्रमुख खिलाड़ी ऋषभ पंत को नहीं रखना सभी के लिए चौंकाने वाला रहा। पंत, जो कई वर्षों तक दिल्ली कैपिटल्स का चेहरा रहे हैं, अब 24 और 25 नवंबर को होने वाली नीलामी में शामिल होंगे। उनकी बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये है, लेकिन उनके खेल की अनोखी शैली और क्षमता को देखते हुए उन्हें 20 करोड़ रुपये से भी अधिक की बोली मिल सकती है। क्रिकेट बोर्ड के अनुसार, पंजाब किंग्स, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और चेन्नई सुपर किंग्स जैसी कई बड़े फ्रेंचाइजियों ने पंत को अपनी टीम में शामिल करने के लिए खास तैयारियां की हैं। अब यह देखना रोचक होगा कि क्या दिल्ली कैपिटल्स अपने पुरानी धरोहर को वापस पाने के लिए कितना आगे जाती है।
श्रेयस अय्यर
इस नीलामी में कोलकाता नाइट राइडर्स के पूर्व कप्तान श्रेयस अय्यर भी शामिल है। पिछले सीजन में अय्यर ने केकेआर को शानदार जीत दिलाई थी, लेकिन इस बार उनकी स्थिति असामान्य रही है, और उन्हें किसी फ्रेंचाइजी द्वारा नहीं रखा गया। ऐसी भी खबरें हैं कि दिल्ली कैपिटल्स (DC) आगामी नीलामी में श्रेयस अय्यर के लिए 25 करोड़ रुपये तक की बोली लगा सकती हैं। ऋषभ पंत के टीम से बाहर होने के बाद दिल्ली को कप्तान की आवश्यकता है वहीं अय्यर की कप्तानी में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को 2024 में चैंपियन बनी थी। अय्यर ने IPL में न केवल अपनी बल्लेबाजी से प्रभावित किया, बल्कि कप्तानी से भी सबका दिल जीता है।
केएल राहुल
लखनऊ सुपर जायंट्स ने केएल राहुल के साथ अपने रास्ते अलग कर लिए हैं। टी20 क्रिकेट में उनके स्ट्राइक रेट पर सवालिया निशान बना हुआ है, लेकिन इसके बावजूद 32 वर्षीय इस खिलाड़ी की आईपीएल में कई टीमें उन्हें अपना हिस्सा बनाना चाहेंगी। राहुल का कप्तानी अनुभव उनके पक्ष में काम करता है और आरसीबी जैसी फ्रेंचाइज़ी, जिसे एक विकेटकीपर-बल्लेबाज की आवश्यकता है, केएल राहुल उनके लिए शानदार विकल्प हो सकते हैं।
मिचेल स्टार्क
ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क पिछले साल की नीलामी में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) द्वारा 24.50 करोड़ रुपये की बोली के साथ आईपीएल इतिहास में सबसे महंगे खिलाड़ी बने थे। धीमी शुरुआत के बावजूद, स्टार्क ने मैदान पर अपने चयन को सही साबित किया। वह आगामी मेगा नीलामी में शीर्ष खरीददारों में से एक माने जा रहे हैं। स्टार्क की मूल कीमत भी 2 करोड़ रुपये रखी गई है, और उनकी तेजी और स्पिन के मिश्रण को देखते हुए उनके लिए भी टीमों के बीच होड़ देखने को मिल सकती है।
ईशान किशन
झारखंड के विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन 2022 के मेगा नीलामी में दूसरे सबसे महंगे भारतीय खिलाड़ी बने थे, जब मुंबई इंडियंस ने उन्हें 15.25 करोड़ रुपये में खरीदा था। इस बार एमआई (मुंबई इंडियंस) ने उन्हें रिटेन नहीं किया, लेकिन उम्मीद है कि वे उन्हें वापस खरीदने के लिए फिर से नीलामी में जोर लगाएंगे।
युजवेंद्र चहल
भारतीय स्पिनर युजवेंद्र चहल, अपनी विकेट लेने की क्षमता के लिए जाने जाते हैं और उम्मीद है कि नीलामी में उनकी सबसे बड़ी बोली लगेगी। राजस्थान रॉयल्स ने उन्हें रिलीज कर दिया है। युजवेंद्र चहल का बेस प्राइज 2 करोड़ है।
मोहम्मद शमी
भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी के लिए फिटनेस एक प्रमुख समस्या बनी हुई है। 34 वर्षीय यह तेज गेंदबाज इस समय गुजरात टाइटन्स टीम का हिस्सा नहीं हैं, क्योंकि टीम ने उन्हें रिटेन नहीं किया है। शमी इस समय नेशनल क्रिकेट एकेडमी (NCA) में अपना रिहैब कर रहे हैं। लेकिन जब वह पूरी तरह से फिट होंगे, तो वह विश्व स्तरीय प्रदर्शन कर सकते हैं और आईपीएल नीलामी में उनके लिए होड़ मच सकती है। उनकी बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये रखी गई है।