Last Updated on November 3, 2024 12:41, PM by
मुंबई2 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
मार्केट कैपिटलाइजेशन के लिहाज से देश की टॉप-10 कंपनियों में से 6 की वैल्यू बीते हफ्ते कंबाइंड रूप से 1.07 लाख करोड़ रुपए बढ़ी है। इस दौरान स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) टॉप गेनर रही है। हफ्ते भर के कारोबार के बाद बैंक का मार्केट कैप 36,100 करोड़ रुपए बढ़कर 7.33 लाख करोड़ रुपए पर पहुंच गई है।
SBI के अलावा, ICICI बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज, ITC और हिंदुस्तान यूनिलीवर का हफ्तेभर के कारोबार के बाद मार्केट कैप बढ़ा है। वहीं, इंफोसिस इस दौरान टॉप लूजर रही। कंपनी का मार्केट कैप 38,054 करोड़ रुपए कम होकर 7.31 लाख करोड़ रुपए पर आ गया है।
इन कंपनियों का मार्केट कैप बढ़ा
| कंपनी | मार्केट कैप में बढ़ोतरी (₹करोड़ में) | मौजूदा मार्केट कैप (₹लाख करोड़ में) |
| SBI | ₹36,100.09 | ₹7.33 |
| ICICI बैंक | ₹25,775.58 | ₹9.11 |
| LIC | ₹16,887.74 | ₹5.89 |
| Reliance Industries | ₹15,393.45 | ₹18.12 |
| ITC | ₹10,671.63 | ₹6.14 |
| हिंदुस्तान यूनिलीवर | ₹2,537.56 | ₹5.96 |
| टोटल | ₹1,07,366.05 | *** |
इन कंपनियों का मार्केट कैप कम हुआ
| कंपनी | मार्केट कैप में गिरावट (₹करोड़ में) | मौजूदा मार्केट कैप (₹लाख करोड़ में) |
| इंफोसिस | ₹38,054.43 | ₹7.31 |
| एयरटेल | ₹27,299.54 | ₹9.20 |
| TCS | ₹26,231.13 | ₹14.42 |
| HDFC बैंक | ₹3,662.78 | ₹13.26 |
| टोटल | ₹95247.88 | *** |
मार्केट कैप के लिहाज से देश की टॉप-10 कंपनियां
| कंपनी | मार्केट कैप (₹ लाख करोड़ में) |
| रिलायंस | ₹18.12 |
| TCS | ₹14.42 |
| HDFC बैंक | ₹13.26 |
| एयरटेल | ₹9.20 |
| ICICI बैंक | ₹9.11 |
| SBI | ₹7.33 |
| इंफोसिस | ₹7.31 |
| ITC | ₹6.14 |
| हिंदुस्तान यूनिलीवर | ₹5.96 |
| LIC | ₹5.89 |