Uncategorized

सेंसेक्स 32 अंक की तेजी के साथ 80,037 पर ओपन: निफ्टी में 10 अंक की गिरावट, सरकारी बैंकों के शेयरों में खरीदारी

Last Updated on October 29, 2024 9:22, AM by Pawan

 

धनतेरस के दिन आज यानी 29 अक्टूबर को सेंसेक्स 32 अंक की तेजी के साथ 80,037 के स्तर पर ओपन हुआ। निफ्टी में 10 अंक की गिरावट है, ये 24,330 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

 

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 18 में तेजी और 10 में गिरावट है। निफ्टी के 50 शेयरों में से 32 में तेजी और 18 में गिरावट है। NSE के सेक्टोरल इंडेक्स में सबसे ज्यादा सरकारी बैंक के शेयर तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं।

एशियाई बाजार में मिलाजुला कारोबार

  • एशियाई बाजार में जापान के निक्‍केई में 0.55% की बढ़त है। वहीं कोरिया का कोस्पी 0.17% और चीन का शंघाई कम्पोजिट 0.59% की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है।
  • 28 अक्टूबर को अमेरिका का डाओ जोंस 0.65% चढ़कर 42,387 पर और S&P 500 0.27% चढ़कर 5,823 पर बंद हुआ। नैस्डैक 0.26% चढ़कर 18,567 पर बंद हुआ।
  • NSE के डेटा के अनुसार, विदेशी निवेशकों (FIIs) ने 28 अक्टूबर को ₹3,228.08 करोड़ के शेयर बेचे। इस दौरान घरेलू निवेशकों (DIIs) ने ₹1,400.85 करोड़ के शेयर खरीदे।

एफकॉन्स इंफ्रास्ट्रक्चर के IPO के लिए बोली लगाने का आखिरी दिन

ट्रांसपोर्ट, कंस्ट्रक्शन, ऑयल एंड गैस सेक्टर में काम करने वाली कंपनी एफकॉन्स इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड के IPO के लिए आज बोली लगाने का आखिरी दिन है।

दो दिन में एफकॉन्स इंफ्रास्ट्रक्चर टोटल 0.36 गुना सब्सक्राइब हुआ। 4 नवंबर को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर कंपनी के शेयर लिस्ट होंगे।

कल बाजार में रही थी तेजी

इससे पहले कल यानी 28 अक्टूबर को सेंसेक्स 602 अंक की तेजी के साथ 80,005 के स्तर पर बंद हुआ था। निफ्टी में भी 186 अंक की बढ़त रही, ये 24,367 के स्तर पर बंद हुआ था।

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 25 अंक की तेजी और 5 में गिरावट थी। निफ्टी के 50 शेयरों में से 36 में तेजी और 14 में गिरावट थी। NSE के सभी सेक्टर तेजी के साथ बंद हुए थे। सरकारी बैंकों के शेयर सबसे ज्यादा चढे़ थे।

Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top