Last Updated on October 24, 2024 8:50, AM by Pawan
OCTOBER 24, 2024 / 7:49 AM IST
Stock Market Live Updates:23 अक्टूबर को कैसी रही थी बाजार की चाल
23 अक्टूबर को भारतीय इक्विटी सूचकांकों में गिरावट दर्ज की गई और निफ्टी 24,450 से नीचे बंद हुआ। कारोबारी सत्र के अंत में सेंसेक्स 138.74 अंक या 0.17 प्रतिशत की गिरावट के साथ 80,081.98 पर और निफ्टी 36.60 अंक या 0.15 प्रतिशत की गिरावट के साथ 24,435.50 पर बंद हुआ। लगभग 2117 शेयरों में तेजी आई, 1647 शेयरों में गिरावट आई और 99 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ।