Last Updated on October 11, 2024 15:22, PM by Pawan
नोएल टाटा (Noel Tata) को टाटा ट्रस्ट (Tata Trusts) का नया चेयरमैन नियुक्त किया गया है। सीएनबीसीटीवी18 की रिपोर्ट के अनुसार रतन टाटा के भाई को टाटा ट्रस्ट का नया चेयरमैन चुना गया है। इससे पहले रतन टाटा के पास टाटा ट्रस्ट्स की कमान थी। टाटा ट्रस्ट की मीटिंग आज यानी शुक्रवार को हुई है। बता दें, रतन टाटा का देहांत बुधवार की देर रात मुंबई में हुआ और उनका अंतिम संस्कार कल यानी गुरुवार को हुआ था।
चर्चा में थे कई नाम
नोएल के अलावा मेहली मिस्त्री का नाम भी टाटा ट्रस्ट के चेयरमैन के तौर पर चल रहा था। मेहली मिस्त्री को रतन टाटा का करीबी व्यक्ति माना जाता था। वो साल 2000 से ही टाटा ट्रस्ट में सक्रिय भूमिका निभा रहे थे। बता दें, मेहली मिस्त्री फिलहाल टाटा के दोनों प्रमुख ट्रस्ट के ट्रस्टी हैं। उन्हें अक्टूबर 2022 में शामिल किया गया था।
(खबर अपडेट किया जा रहा है।)
