Last Updated on August 26, 2024 18:59, PM by Pawan
Gainers & Losers: शानदार ग्लोबल संकेतों से बाजार में जोश रहा और सेंसेक्स, निफ्टी लगातार 5वें दिन बढ़त पर बंद हुए। आज के कारोबार में मिडकैप, स्मॉलकैप शेयरों में खरीदारी रही जबकि मेटल, रियल्टी, IT शेयरों में खरीदारी रही। वहीं एनर्जी, PSE, इंफ्रा इंडेक्स बढ़त पर बंद हुए। अंत में सेंसेक्स 611.90 अंक यानी 0.75 फीसदी की बढ़त के साथ 81,698.11 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 187.45 अंक यानी 0.76 फीसदी की बढ़त के साथ 25010.60 के स्तर पर बंद हुआ।
आज इन शेयरों में रहा सबसे ज्यादा एक्शन
Emcure Pharmaceuticals | CMP: Rs 1,412 | आज यह शेयर 2 फीसदी से ज्यादा की बढ़त लेकर बंद हुआ। जेफरीज ने इस स्टॉक पर खरीदारी की राय दी है और स्टॉक के लिए 1600 रुपये का टारगेट दिया है। कंपनी के पास कॉम्प्लेक्स मॉलीक्युल बनाने के लिए मजबूती केमिस्ट्री स्किल्स हैं। अमेरिकी बाजार में उतार-चढ़ाव को लेकर कोई एक्सपोजर नहीं है। भारत और कनाडा में ग्रोथ शानदार है। ऑपरेटिंग लेवरेज और कर्ज कम होने से कंपनी को फायदा मिलेगा। भारत में मार्केट शेयर बढ़ने और एक्सपोर्ट्स में नए लॉन्च से आय CAGR में 11% की बढ़त संभव है. FY24-27 के दौरान मुनाफा 27% CAGR से बढ़ सकता है।
KEC International | CMP: Rs 851 | आज यह शेयर 9 फीसदी की बढ़त लेकर बंद हुआ। कंपनी को 1,079 करोड़ रुपये के नए ऑर्डर मिले है। कंपनी को यह ऑर्डर ट्रांसमिशन एंड डिस्ट्रीब्यूशन (T&D) और केबल्स बिजनेस में मिले हैं।
Honasa Consumer | CMP: Rs 506 | आज यह शेयर 14 फीसदी की शानदार उछाल के साथ बंद हुआ। बता दें कि होनासा कंज्यूमर को नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल, चंडीगढ़ से जस्ट4किड्स सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड, फ्यूजन कॉस्मेटिक्स प्राइवेट लिमिटेड और होनासा कंज्यूमर के विलय की योजना को मंजूरी मिल गई है। कंपनी ने इसकी जानकारी एक्सचेंज फाइलिंग में दी है।
MedPlus Health Services | CMP: Rs 638.5 | आज यह शेयर 3 फीसदी की गिरावट लेकर बंद हुआ। ट्रांजेक्शन के तहत 1.50 करोड़ शेयर बिके, जो कंपनी की 12.8 प्रतिशत हिस्सेदारी के बराबर हैं। सौदा 616 रुपये प्रति शेयर के भाव पर हुआ। मनीकंट्रोल तुरंत ही इस ट्रांजेक्शन में बायर और सेलर का पता नहीं लगा सका है।
Transport Corporation of India | CMP: Rs 1,102 |आज यह शेयर 6 फीसदी की गिरावट लेकर बंद हुआ। कंपनी को 1,200 रुपये प्रति शेयर की कीमत पर कुल 159 करोड़ रुपये के लिए 13,33,333 इक्विटी शेयरों के बायबैक के लिए बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स से मंजूरी मिल गई है। बायबैक के लिए योग्य शेयरधारकों के नाम तय करने के लिए 4 सितंबर को रिकॉर्ड डेट तय किया गया है।
Shilpa Medicare | CMP: Rs 735 | आज यह शेयर 8 फीसदी की बढ़त लेकर हुआ। दरअसल कंपनी ने NorUDCA टैबलेट की फेज-3 क्लिनिकल स्टडी का ट्रायल पूरा किया है। NorUDCA नॉन अल्कोहलिक फैटी लिवर डिजीज की दवा है।
Apollo Hospitals | CMP: Rs 6,780 | आज यह शेयर 1 फीसदी की बढ़त लेकर बंद हुआ। नोमुरा ने न्यूट्रल रेटिंग की राय दी है। स्टॉक पर 6724 रुपये का टारगेट प्राइस 6856 रुपये का लक्ष्य दिया है। नोमुरा ने मौजूदा स्तर से अस्पताल के मुनाफे में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। डिजिटल सेगमेंट में शानदार ग्रोथ देखने को मिला है। कंपनी की मौजूदा वैल्युएशन इंडस्ट्री की दूसरी कंपनियों के मुकाबले प्रीमियम पर है। मौजूदा अस्पतालों के विस्तार को लेकर सीमित मौके दिख रहे हैं। विस्तार की वजह से छोटी अवधि में EBITDA पर असर पड़ सकता है।
Mangalam Drugs | CMP: Rs 141 | स्मॉलकैप फार्मा कंपनी Mangalam Drugs का शेयर आज 8 फीसदी की तेजी के साथ अपने 52 वीक हाई पर बंद हुआ। फर्म को द मेडिसिन्स फॉर मलेरिया वेंचर (MMV) से अवॉर्ड मिला।
Zydus Lifesciences | CMP: Rs 1,109 | आज यह शेयर 6 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुआ। जाइडस की सहायक कंपनी और टेमासेक पोर्टफोलियो कंपनी परफेक्ट डे इंक ने एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। इस समझौके तहत स्टर्लिंग बायोटेक में परफेक्ट डे अपनी 50% हिस्सेदारी बेचेगी। इस लेन-देन के बाद, स्टर्लिंग बायोटेक 50:50 ज्वाइंट वेंचर बन जाएगा, जिसमें बोर्ड में समान प्रतिनिधित्व होगा।
