Uncategorized

सेंसेक्स 300 अंक की तेजी के साथ 81,388 पर ओपन: निफ्टी में 80 अंक की बढ़त, फार्मा और हेल्थकेयर छोड़कर सभी सेक्टोरल इंडेक्स में तेजी

Last Updated on August 26, 2024 9:35, AM by Pawan

 

हफ्ते के पहले कारोबारी दिन आज यानी 26 अगस्त को शेयर बाजार में तेजी है। सेंसेक्स 300 अंक की तेजी के साथ 81,388 के स्तर पर ओपन हुआ। निफ्टी में भी 80 अंक की तेजी है, ये 24,900 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

 

सेंसेक्स के सभी 30 शेयरों में तेजी है। निफ्टी के 50 शेयरों में से 43 में तेजी और 7 में गिरावट है। फार्मा और हेल्थकेयर छोड़कर सभी सेक्टोरल इंडेक्स में बढ़त है।

ज्यादातर एशियाई बाजार में गिरावट

  • एशियाई बाजार में जापान के निक्‍केई में 1.09% की गिरावट और हॉन्गकॉन्ग के हैंगसेंग में 0.85% की तेजी रही। चीन का शंघाई कंपोजिट 0.26% और कोरिया के कोस्पी 0.32% गिरा हुआ है।
  • NSE के डेटा के अनुसार, विदेशी निवेशकों (FIIs) ने पिछले कारोबारी दिन 23 अगस्त को ₹1,944.48 करोड़ के शेयर खरीदे। इस दौरान घरेलू निवेशकों (DIIs) ने भी ₹2,896.02 करोड़ के शेयर खरीदे।
  • पिछले कारोबारी दिन 23 अगस्त को अमेरिकी बाजार का डाओ जोंस 1.14% चढ़कर 41,175 के स्तर पर बंद हुआ। नैस्डैक भी 1.47% चढ़ा, ये 17,877 के स्तर पर बंद हुआ। S&P500 1.15% की तेजी के साथ 5,634 के स्तर पर बंद हुआ।

प्रीमियर एनर्जीज का IPO कल ओपन होगा
प्रीमियर एनर्जीज लिमिटेड का इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग (IPO) कल यानी 27 अगस्त को ओपन होगा। निवेशक 29 अगस्त तक इस IPO के लिए बोली लगा सकेंगे। 3 सितंबर को कंपनी के शेयर बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर लिस्ट होंगे।

शुक्रवार को शेयर बाजार में थी तेजी
इससे पहले शुक्रवार यानी 23 अगस्त को शेयर बाजार में तेजी थी। सेंसेक्स 33 अंक की तेजी के साथ 81,086 के स्तर पर बंद हुआ था। निफ्टी में भी 11 अंक की तेजी रही, ये 24,823 के स्तर पर बंद हुआ था। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 15 में तेजी और 13 में गिरावट थी। निफ्टी के 50 शेयरों में से 22 में तेजी और 28 में गिरावट थी।

NSE के सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो ऑटो सेक्टर छोड़कर सभी में गिरावट थी। ऑटो सेक्टर में 1.12% की तेजी थी। जबकि, निफ्टी रियल्टी में सबसे ज्यादा 2.43% की गिरावट थी। वहीं, मीडिया में 1.29% और IT में 1.00% की गिरावट थी।

Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top